Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / क्योंकि सास भी कभी बहू थीः स्मृति ईरानी…
खबर ज़रा हटके

क्योंकि सास भी कभी बहू थीः स्मृति ईरानी की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, एक एपिसोड के वसूली इतनी मोटी रकम

टीवी जगत की सबसे आइकॉनिक सीरियल्स में शुमार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस शो का नया प्रोमो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त…

Niharika Gupta 9 July 2025, 3:42 pm
1 मिनट पढ़ें
क्योंकि सास भी कभी बहू थीः स्मृति ईरानी की फीस सुन उड़ जाएंगे होश, एक एपिसोड के वसूली इतनी मोटी रकम
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

टीवी जगत की सबसे आइकॉनिक सीरियल्स में शुमार ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस शो का नया प्रोमो रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त हलचल मच गई है। शो के मेकर्स ने इसे रीलॉन्च करने का फैसला लिया है और इसके साथ ही वापसी हो रही है उस किरदार की, जिसने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई— तुलसी विरानी यानी स्मृति ईरानी की।

25 साल बाद फिर वही अंदाज

नए प्रोमो में स्मृति ईरानी वही 25 साल पुराना अंदाज लेकर आई हैं। साड़ी, बिंदी, मांग में सिंदूर और गंभीर लेकिन गरिमामयी रूप—सब कुछ वही है जो दर्शकों ने पहली बार 2000 में देखा था। ज़ी टी.वी. और एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स ने इस सीरियल को रीलॉन्च करने का बड़ा दांव खेला है। यह न केवल दर्शकों के लिए एक भावनात्मक वापसी है, बल्कि चैनल के लिए भी एक कमाई का बड़ा जरिया साबित हो सकता है।

स्मृति ईरानी की फीस: करोड़ों में वसूली

अब बात करते हैं उस मुद्दे की जिसने सबका ध्यान खींचा है—स्मृति ईरानी की फीस। सूत्रों के अनुसार, स्मृति ईरानी को इस शो के हर एपिसोड के लिए 20 से 25 लाख रुपये तक की फीस दी जा रही है। यानी यदि महीने में शो के 20 एपिसोड प्रसारित होते हैं, तो वह महीने में 4 से 5 करोड़ रुपये तक कमा सकती हैं।

यह आंकड़ा भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री के हिसाब से बेहद चौंकाने वाला है। आमतौर पर छोटे पर्दे के बड़े सितारे भी एक एपिसोड के लिए 1 से 3 लाख रुपये चार्ज करते हैं, लेकिन स्मृति ईरानी के लिए यह आंकड़ा 10 गुना तक ज्यादा है।

स्मृति ईरानी का राजनीति से वापसी तक का सफर

स्मृति ईरानी अब केवल एक टीवी एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक जानी-मानी केंद्रीय मंत्री भी हैं। लंबे समय तक एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद उनका टेलीविजन पर वापस आना कई लोगों को हैरान कर गया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट एक स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर स्वीकार किया है और यह शो सीमित एपिसोड्स वाला हो सकता है।

ईरानी का मानना है कि यह किरदार केवल एक रोल नहीं, बल्कि एक भावना है जो आज भी देश के करोड़ों घरों में जिंदा है। तुलसी का चेहरा आज भी लोग अपनी मां, बहू और बहन में देखते हैं।

एकता कपूर का मास्टरस्ट्रोक

इस शो को वापस लाने का निर्णय एकता कपूर के लिए एक बड़ा रिस्क था, लेकिन साथ ही यह मास्टरस्ट्रोक भी साबित हो सकता है। आज की युवा पीढ़ी भले ही इस शो से ज्यादा परिचित न हो, लेकिन पिछली पीढ़ी के लिए यह शो किसी इमोशनल धरोहर से कम नहीं।

एकता कपूर ने प्रोमो लॉन्च के दौरान कहा, “तुलसी एक आइकन है और स्मृति के बिना उसकी कल्पना करना भी नामुमकिन था। हमने शो में आधुनिक दृष्टिकोण जोड़ा है, लेकिन उसकी आत्मा वही पुरानी है।”

दर्शकों की प्रतिक्रिया

प्रोमो रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर शो को लेकर जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। ट्विटर पर #TulsiIsBack ट्रेंड करने लगा और यूट्यूब पर प्रोमो को महज 24 घंटे में 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

यब भी पढ़ें – “जहर खा लूंगा, लेकिन भाजपा के साथ नहीं…” — चिराग पासवान का बयान और पिता को मनाने की कहानी

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु
खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

5 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील
खबर ज़रा हटके

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे
खबर ज़रा हटके

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
खबर ज़रा हटके

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

1 week पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

5 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

12 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India