Skip to content
Monday, 2 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश…
समाचार

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

भारत के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तूफान मुरासु का खतरा बढ़ता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव रविवार, 1 नवंबर को तेज होकर चक्रवाती तूफान में…

Priyanka Shaw 2 November 2026, 12:59 am
1 मिनट पढ़ें
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भारत के दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तूफान मुरासु का खतरा बढ़ता जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव रविवार, 1 नवंबर को तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 नवंबर की सुबह तक यह गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसके 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं, तेज झोंकों के साथ हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी है।

आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट

चक्रवाती तूफान मुरासु का सबसे ज्यादा असर आंध्र प्रदेश के मध्य और दक्षिणी तटीय इलाकों में पड़ने की आशंका है। IMD ने 2 नवंबर के लिए राज्य के पांच जिलों कृष्णा, गुंटूर, बापटला, प्रकाशम और SPSR नेल्लोर में रेड अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 2 और 3 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में भी तेज बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान तटीय इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने रद्द किया दिल्ली दौरा

तूफान के खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार, 2 नवंबर को होने वाला अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि मौसम प्रणाली के 2 नवंबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके 3 नवंबर की सुबह बापटला के पास आंध्र प्रदेश के तट से टकराने का अनुमान है।

ओडिशा सरकार ने तेज की तैयारियां

चक्रवाती तूफान मुरासु को देखते हुए ओडिशा सरकार ने भी एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर (SRC) ने सभी संबंधित अधिकारियों को तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। तूफान के असर से ओडिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

इससे पहले चक्रवाती तूफान अरनब के कारण ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। हालांकि, 31 अक्टूबर को प्रभावित इलाकों में पानी का स्तर कम होने लगा और नदियों का जलस्तर भी घटा। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों को राहत और बहाली के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

2 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

नवंबर में कैसी रहेगी ठंड और बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का अनुमान, कई राज्यों में तापमान बढ़ने के आसार

दिल्ली में बदलेंगी फ्लाईओवरों के नीचे की खाली जगहें, कहीं बनेगी योगशाला तो कहीं दिखेगी विज्ञान और प्रकृति की झलक

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

2 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

2 hours पहले
नवंबर में कैसी रहेगी ठंड और बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का अनुमान, कई राज्यों में तापमान बढ़ने के आसार

नवंबर में कैसी रहेगी ठंड और बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का अनुमान, कई राज्यों में तापमान बढ़ने के आसार

2 hours पहले
दिल्ली में बदलेंगी फ्लाईओवरों के नीचे की खाली जगहें, कहीं बनेगी योगशाला तो कहीं दिखेगी विज्ञान और प्रकृति की झलक

दिल्ली में बदलेंगी फ्लाईओवरों के नीचे की खाली जगहें, कहीं बनेगी योगशाला तो कहीं दिखेगी विज्ञान और प्रकृति की झलक

2 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

16 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India