कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख चेहरे सौरव दास ने नई दिल्ली में शनिवार को दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में राजनीति और मीडिया जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, कपिल सिब्बल, महुआ मोइत्रा और डेरेक ओ’ब्रायन जैसे बड़े नाम शामिल रहे।
सौरव दास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कुल 20 तस्वीरों के साथ एक लंबा पोस्ट भी लिखा। इस पार्टी में CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और पार्टी के कई अन्य नेता भी नजर आए।
सौरव दास ने सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
सौरव दास ने अपनी पोस्ट में पार्टी को सितारों से सजी एक खास शाम बताया। उन्होंने एनसीपी (SP) की सुप्रिया सुले, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का खास तौर पर जिक्र किया।
इसके अलावा उन्होंने माकपा की वृंदा करात, जॉन ब्रिटास, अरविंद सावंत और डीएमके नेता डॉ. टीआरबी राजा की मौजूदगी का भी उल्लेख किया। सौरव ने बताया कि टीआरबी राजा इस पार्टी में शामिल होने के लिए चेन्नई से आए थे।
पार्टी में पत्रकार राजदीप सरदेसाई, टीएमसी नेता डेरेक ओ’ब्रायन, अर्फा खानुम और वंदना भी मौजूद थीं। सौरव ने इन सभी मेहमानों के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उनका आभार जताया।
महुआ मोइत्रा को बताया दमदार फाइटर
सौरव दास ने अपने पोस्ट में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को दमदार फाइटर बताया। इसके अलावा उन्होंने अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा, स्वतंत्र मीडिया से जुड़े अभिनंदन सेखरी और पत्रकार प्रीति चौधरी की भी तारीफ की।
उन्होंने शाम की खास मेहमान अकांक्षा ग्रोवर, पत्रकार अंकित त्यागी, इल्तिजा मुफ्ती, अनिश गवांडे और अपनी पॉलिसी हेड मेहर पसरिचा का भी जिक्र किया।
पत्रकार और कई राजनीतिक हस्तियां भी हुईं शामिल
इस दिवाली पार्टी में आरजेडी की प्रियंका भारती के अलावा पत्रकार रोहिणी सिंह और साक्षी जोशी भी शामिल हुईं।
सौरव ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके का भी मजाकिया अंदाज में जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि अभिजीत ने पार्टी के फ्लोरल ड्रेस कोड का पालन नहीं किया, लेकिन उन्हें इसलिए छूट मिल गई क्योंकि उन्होंने जवाहरलाल नेहरू जैसा लुक अपनाया था।
सौरव दास की इस दिवाली पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। पार्टी में राजनीति, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी कई हस्तियों की मौजूदगी देखने को मिली।



