Skip to content
Saturday, 31 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / भूटान में झील फटने से मची तबाही, बंगाल…
समाचार

भूटान में झील फटने से मची तबाही, बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट, संकोश नदी के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह

भूटान के उत्तरी इलाके में स्थित शिंताफू झील के अचानक फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. झील से निकले पानी का बहाव इतना तेज था कि लाया इलाके की…

Priyanka Shaw 31 October 2026, 1:33 am
1 मिनट पढ़ें
भूटान में झील फटने से मची तबाही, बंगाल और असम में बाढ़ का अलर्ट, संकोश नदी के किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भूटान के उत्तरी इलाके में स्थित शिंताफू झील के अचानक फटने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. झील से निकले पानी का बहाव इतना तेज था कि लाया इलाके की एक मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया. इस घटना के कारण लाया क्षेत्र का संपर्क देश के बाकी हिस्सों से कट गया है. वहीं, इस घटना को देखते हुए पश्चिम बंगाल और असम में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है.

पश्चिम बंगाल के वन मंत्री मनोज कुमार ओरांव ने संकोश नदी के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा.

कुमारग्राम और चांगमारी में जारी हुआ अलर्ट

वन मंत्री ने कुमारग्राम, चांगमारी और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील की है. उनके मुताबिक, बाढ़ का पानी फिलहाल इन इलाकों से करीब 50 से 60 किलोमीटर दूर है. हालांकि, पानी का बहाव नीचे की ओर बढ़ने पर स्थिति गंभीर हो सकती है. भूटान में भी संवेदनशील इलाकों में तैनात सेना के जवानों और अन्य लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं.

माइक से लोगों को किया जा रहा है सतर्क

भूटान में आई इस बाढ़ को लेकर उत्तर बंगाल विकास मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने बताया कि कूचबिहार प्रशासन ने संकोश नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए माइक के जरिए आसपास के इलाकों में लगातार लोगों को सावधान किया जा रहा है.

बंगाल और असम में भी बढ़ी चिंता

जानकारी के मुताबिक, झील से निकला पानी मोफू नदी के रास्ते संकोश नदी की तरफ बढ़ रहा है. इसी वजह से भूटान के प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं, पश्चिम बंगाल और असम में भी प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी किया है.

गुरुवार रात ताकत्सेमाखांग तक पहुंचा बाढ़ का पानी

बताया जा रहा है कि भूटान के ताकत्सेमाखांग के पास स्थित शितांफू तशो झील अचानक फट गई. इसके बाद गुरुवार रात पानी ताकत्सेमाखांग इलाके तक पहुंच गया. रात में अंधेरा होने के कारण पानी की मात्रा और नुकसान का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी के बहने की तेज आवाज से घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता था. हालांकि, अभी तक नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- हर व्यक्ति को जिंदगी में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए, बताई इसकी वजह
समाचार

सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- हर व्यक्ति को जिंदगी में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए, बताई इसकी वजह

13 hours पहले
Census 2027: देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें किन राज्यों में अभी नहीं होगी गणना
समाचार

Census 2027: देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें किन राज्यों में अभी नहीं होगी गणना

13 hours पहले
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर
समाचार

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर

1 day पहले
दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान
समाचार

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- हर व्यक्ति को जिंदगी में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए, बताई इसकी वजह

सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, बोले- हर व्यक्ति को जिंदगी में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए, बताई इसकी वजह

13 hours पहले
Census 2027: देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें किन राज्यों में अभी नहीं होगी गणना

Census 2027: देश में जनगणना की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से शुरू होगा काम, जानें किन राज्यों में अभी नहीं होगी गणना

13 hours पहले
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 11 से ज्यादा सड़कों पर रहेगा असर

1 day पहले
दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

दुनिया का अनोखा जीव! बूढ़ा होने के बाद फिर बन जाता है बच्चा, वैज्ञानिक भी हैरान

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके

Uber ने ड्राइवरों के लिए लॉन्च किए कई नए फीचर्स, अब मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा और कमाई के नए मौके

1 day पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India