Skip to content
Sunday, 1 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / लखनऊ – “ऐसी सज़ा देंगे कि मिसाल बनेगी…”…
समाचार

लखनऊ – “ऐसी सज़ा देंगे कि मिसाल बनेगी…” – अवैध धर्मांतरण मामले में छांगुर बाबा पर CM योगी का सख्त रुख

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में एक बार फिर संगठित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस बार गिरोह का सरगना है छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन, जो खुद को सूफी संत बताकर लोगों…

Niharika Gupta 8 July 2025, 3:45 pm
1 मिनट पढ़ें
लखनऊ – “ऐसी सज़ा देंगे कि मिसाल बनेगी…” – अवैध धर्मांतरण मामले में छांगुर बाबा पर CM योगी का सख्त रुख
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में एक बार फिर संगठित धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस बार गिरोह का सरगना है छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन, जो खुद को सूफी संत बताकर लोगों को प्रेमजाल और प्रलोभनों के जरिए इस्लाम धर्म में परिवर्तित कर रहा था। यूपी एटीएस (ATS) ने हाल ही में बाबा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस मामले में सख्त रुख सामने आया है।

CM YOGI

मुख्यमंत्री ने कहा लखनऊ में कहा-

“ऐसे लोगों को ऐसी सज़ा देंगे कि वो दूसरों के लिए मिसाल बन जाए। जो लोग हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द पर हमला कर रहे हैं, उनके लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है।”

▶️ क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश ATS ने एक खुफिया अभियान के तहत छांगुर बाबा उर्फ जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया। उसके साथ दो और सहयोगी भी पकड़े गए हैं। ये गिरोह विदेशों से फंडिंग लेकर बड़े स्तर पर लोगों का अवैध धर्मांतरण करा रहा था।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ये लोग गरीब, असहाय और बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को प्रेमजाल, चमत्कार, इलाज और रोजगार का लालच देकर धर्मांतरण कराते थे। इसके लिए उन्हें आर्थिक मदद और रहने की व्यवस्था भी की जाती थी।

करोड़ों की संपत्ति और विदेशी फंडिंग

जांच एजेंसियों के अनुसार, छांगुर बाबा के पास कई शहरों में करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। फंडिंग मुख्यतः खाड़ी देशों और कुछ यूरोपीय संस्थाओं से हो रही थी। इस फंड का इस्तेमाल धर्मांतरण के प्रचार, लोगों को फुसलाने, धार्मिक आयोजनों और जमीन खरीदने में होता था।

बाबागिरी के पीछे छुपा जाल

छांगुर बाबा ने खुद को सूफी संत के रूप में प्रचारित किया था। वह झाड़-फूंक, चमत्कार और आध्यात्मिक शांति का दावा कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता था। कई स्थानों पर बाबा के आश्रम और दरगाह जैसे स्थान बनाए गए थे, जहां लोगों को बुलाकर उनके साथ मानसिक और धार्मिक रूप से खेला जाता था।

प्रलोभन में फंसने के बाद व्यक्ति का नाम, पहचान और धर्म पूरी तरह से बदल दिया जाता था। कई मामलों में तो दस्तावेज़ों में भी बदलाव पाया गया है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी का सख्त संदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि धर्मांतरण जैसे षड्यंत्र उत्तर प्रदेश की संस्कृति और व्यवस्था को तोड़ने का प्रयास हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि

“धर्मांतरण करने वाले चाहे जितने भी प्रभावशाली हों, उनकी पहचान और मंशा अब छिपने वाली नहीं है। हमारी सरकार ऐसे षड्यंत्रों को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।”

योगी ने अधिकारियों को इस गिरोह की पूरी फंडिंग और नेटवर्क की गहराई से जांच करने का आदेश दिया है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश कर रही है। जिन लोगों का धर्म परिवर्तन हुआ है, उनकी पहचान और कानूनी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र इस केस की मॉनिटरिंग उच्च स्तर पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें – गुजरात : डेडियापाड़ा में बैठक के दौरान विधायक चैतर वसावा का विवाद, महिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर टिप्पणी पर विवाद बढ़ा

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Niharika Gupta

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम
समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

11 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़
समाचार

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

12 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
समाचार

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

12 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल
समाचार

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

12 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

11 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

12 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

12 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

12 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India