Skip to content
Thursday, 5 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खेल / विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट…
खेल

विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ

Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का 5 नवंबर को 38वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की…

Priyanka Shaw 5 November 2026, 10:50 am
1 मिनट पढ़ें
विराट कोहली को माइकल वॉन ने बताया क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जन्मदिन पर दिग्गजों ने जमकर की तारीफ
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

Virat Kohli Birthday Special: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली का 5 नवंबर को 38वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी जमकर तारीफ की है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने विराट कोहली को क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो बताया है। विराट अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस और खेल के प्रति जुनून के लिए भी पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

फिलहाल विराट कोहली टीम इंडिया के साथ ऑकलैंड में हैं। उनके जन्मदिन से एक दिन पहले वनडे मुकाबला भी खेला गया। इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों ने बताया कि आखिर विराट कोहली को इतना खास खिलाड़ी क्यों माना जाता है।

मोहम्मद कैफ ने बताया क्रिकेट का जुनूनी खिलाड़ी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा कि विराट कोहली के बारे में इतनी चर्चा इसलिए होती है, क्योंकि वह अपने प्रदर्शन से लोगों को ऐसा करने के लिए मजबूर करते हैं। वह क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी हैं। कैफ के मुताबिक, विराट आज भी अपने खेल पर लगातार मेहनत करते हैं और हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं।

दिनेश कार्तिक बोले- विराट हैं असली किंग

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को किंग बताया। उन्होंने कहा कि विराट ने भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से उन्हें किंग कहा जाता है।

मनोज तिवारी ने शेर जैसी बताई मानसिकता

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने विराट की मानसिकता की तुलना शेर से की। उन्होंने कहा कि विराट के अंदर निडरता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, साहस और मजबूत इरादे हैं। उन्होंने विराट को धुरंधर खिलाड़ी भी बताया, जो दबाव में बड़ी से बड़ी जिम्मेदारी को अच्छी तरह निभाते हैं।

मुरली कार्तिक ने बताया चेज का ग्रैंडमास्टर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने विराट की तुलना शतरंज के ग्रैंडमास्टर से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह शतरंज का खिलाड़ी अपनी हर चाल की योजना बनाता है, उसी तरह विराट भी लक्ष्य का पीछा करते समय अपनी रणनीति तैयार करते हैं।

हर्षा भोगले बोले- तूफान में मजबूती से खड़े रहते हैं विराट

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने विराट को ऐसा खिलाड़ी बताया, जो मुश्किल परिस्थितियों और दबाव के बीच भी मजबूती से खड़ा रहता है।

वीरेंद्र सहवाग ने बताया GOAT

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने विराट कोहली को GOAT यानी महानतम खिलाड़ियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि विराट इतने बड़े खिलाड़ी हैं कि वह किसी भी मैच को आसानी से हाथ से निकलने नहीं देते और आखिरी तक जीत के लिए लड़ते रहते हैं।

विराट कोहली ने अपनी मेहनत, शानदार रिकॉर्ड, फिटनेस और जीतने के जुनून से दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के दिग्गज भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह
समाचार

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

4 weeks पहले
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया
खेल

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

1 month पहले
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 month पहले
एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड
खेल

एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

1 month पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खेल

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी से पाकिस्तान बाहर, बांग्लादेश को मिली जगह

4 weeks पहले
भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड मेडल, मलेशिया को 5-1 से हराया

1 month पहले
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, PM मोदी ने दी बधाई

1 month पहले
एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

1 month पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हो सकती है जहरीली, पटाखों के धुएं से बढ़ेगा प्रदूषण, जानें 5 साल के आंकड़े

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हो सकती है जहरीली, पटाखों के धुएं से बढ़ेगा प्रदूषण, जानें 5 साल के आंकड़े

6 hours पहले
शाहदरा थाने में SHO से कथित बदसलूकी और धमकी का मामला, वकीलों पर लगाए गए गंभीर आरोप; अधिकारियों के तबादले के विरोध की तैयारी

शाहदरा थाने में SHO से कथित बदसलूकी और धमकी का मामला, वकीलों पर लगाए गए गंभीर आरोप; अधिकारियों के तबादले के विरोध की तैयारी

7 hours पहले
Connect Founders की नई पहल, एक मंच पर जुड़ेंगे उद्यमी, निवेशक और संस्थान, MSME-स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

Connect Founders की नई पहल, एक मंच पर जुड़ेंगे उद्यमी, निवेशक और संस्थान, MSME-स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

7 hours पहले
कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर

कप्तान की जिद ने बर्बाद किया लाला अमरनाथ का करियर! एक विवाद के चलते 12 साल तक टीम इंडिया से रहे बाहर

2 days पहले
नीता अंबानी की बड़ी पहल, 100 एकड़ में बनेगा ‘अनंत आश्रय’, 5 हजार से ज्यादा अनाथों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगा घर

नीता अंबानी की बड़ी पहल, 100 एकड़ में बनेगा ‘अनंत आश्रय’, 5 हजार से ज्यादा अनाथों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगा घर

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India