Skip to content
Thursday, 1 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खेल / एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण…
खेल

एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड

एशियन गेम 2026 में भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया भारत ने 2026 एशियन गेम्स में तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। साहिल जाधव…

Priyanka Shaw 30 September 2026, 10:27 am
1 मिनट पढ़ें
एशियन गेम 2026: भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया, साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने जीता गोल्ड
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

एशियन गेम 2026 में भारत ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराया

भारत ने 2026 एशियन गेम्स में तीरंदाजी के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी की जोड़ी ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण कोरिया को शूट-ऑफ में हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चार सेट के बाद भारत और दक्षिण कोरिया का स्कोर 157-157 रहा। इसके बाद शूट-ऑफ में भारत ने 20-19 से जीत दर्ज की।

एशियन गेम में भारत को पहले दो सेट के बाद मिली बढ़त

मुकाबले के शुरुआती दो सेट में भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। दो सेट के बाद भारत ने 80-78 की बढ़त बना ली थी।तीसरे सेट के बाद दक्षिण कोरिया ने वापसी की और भारत की बढ़त सिर्फ एक अंक की रह गई। कुल स्कोर 118-117 हो गया।

एशियन गेम: भारत ने आखिरी सेट में मुकाबला किया बराबर

आखिरी सेट में दक्षिण कोरिया ने 20 का परफेक्ट स्कोर किया। इसके बाद भारतीय जोड़ी पर दबाव बढ़ गया। चिकिता तानीपार्थी ने 9 अंक हासिल किए।

अब भारत को मुकाबले में बने रहने के लिए साहिल जाधव के आखिरी शॉट में 10 अंक की जरूरत थी। साहिल ने दबाव के बावजूद 10 का स्कोर किया और भारत ने मुकाबला 157-157 से बराबर कर दिया।

एशियन गेम्स: शूट-ऑफ में भारत ने मारी बाजी

टाई होने के बाद नतीजे के लिए शूट-ऑफ हुआ। दोनों टीमों को दो-दो शॉट मिले। शुरुआत में भारत और दक्षिण कोरिया दोनों की ओर से 10-10 का स्कोर आया।

इसके बाद शूट की गई तीरों की मिडिल पॉइंट से दूरी के आधार पर भी स्थिति बेहद करीबी रही। आखिर में दक्षिण कोरिया के पुरुष खिलाड़ी चोई पर दबाव था। उन्हें गोल्ड के लिए 10 अंक की जरूरत थी, लेकिन वह 9 अंक ही हासिल कर पाए।

इस तरह साहिल जाधव और चिकिता तानीपार्थी ने भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया।

एशियन गेम्स: भारत के खाते में 54 मेडल

इस जीत के साथ भारत के 2026 एशियन गेम्स में कुल 54 मेडल हो गए हैं। इनमें 8 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। 12वें दिन भारत ने अब तक दो मेडल जीते हैं और दोनों आर्चरी में गोल्ड हैं।

यह भी पढ़े- INDIA Bloc Meeting: 30 सितंबर की बैठक में नहीं शामिल होंगे अखिलेश यादव, SP के नेता लेंगे हिस्सा

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड
खेल

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

4 days पहले
Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में
खेल

Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

5 days पहले
यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका
समाचार

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

1 week पहले
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टूर्नामेंट से बाहर हुई पड़ोसी टीम
खेल

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टूर्नामेंट से बाहर हुई पड़ोसी टीम

1 month पहले

अभी महत्वपूर्ण

दक्षिण अफ्रीका में दो जगह ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल; हमलावरों की तलाश जारी आजादी के दशकों बाद भी बघरोली गांव में नहीं बना मुक्तिधाम, बारिश में शव ले जाना बना मुश्किल VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खेल

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, सावन बरवाल का ऐतिहासिक सिल्वर; कबड्डी में दोनों टीमों ने जीता गोल्ड

4 days पहले
Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

Asian Games 2026: भारत को मिला तीसरा गोल्ड, महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण; स्क्वैश में अभय-अनाहत फाइनल में

5 days पहले
यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

यश दयाल की क्रिकेट में वापसी की तैयारी, यूपी रणजी कैंप में मिल सकता है मौका

1 week पहले
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टूर्नामेंट से बाहर हुई पड़ोसी टीम

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 5-3 से हराया; टूर्नामेंट से बाहर हुई पड़ोसी टीम

1 month पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिल्ली Parking: 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, जानें सस्ती पार्किंग के विकल्प

दिल्ली Parking: 1 नवंबर से दोगुना होगा पार्किंग शुल्क, जानें सस्ती पार्किंग के विकल्प

6 hours पहले
सितंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

सितंबर में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

6 hours पहले
इंदौर में 1 अक्टूबर से महंगा होगा दूध, जानें नई कीमत

इंदौर में 1 अक्टूबर से महंगा होगा दूध, जानें नई कीमत

7 hours पहले
INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

INDIA गठबंधन Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक, 2 अक्टूबर से आंदोलन का ऐलान

7 hours पहले
Delhi News: दिल्ली को मिली ₹1,941 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

Delhi News: दिल्ली को मिली ₹1,941 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, बारापुला फेज-3 का उद्घाटन

8 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India