Skip to content
Sunday, 8 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी…
समाचार BREAKING

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। उस पर हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। हैरी बॉक्सर ने…

Priyanka Shaw 8 November 2026, 12:00 am
1 मिनट पढ़ें
अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अमेरिका में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को हिरासत में लिया गया है। उस पर हत्या, धमकी देने और रंगदारी वसूलने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। हैरी बॉक्सर ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी ली थी।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिले इनपुट के आधार पर अमेरिकी एजेंसियों ने यह कार्रवाई की है। अमेरिका की इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) एजेंसी के अधिकारियों ने हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि हैरी बॉक्सर अमेरिका में रहकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियां चला रहा था। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो जारी कर बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी भी दी थी।

हैरी बॉक्सर से पहले ये गैंगस्टर भी हुए गिरफ्तार

हैरी बॉक्सर से पहले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को भी अमेरिका में हिरासत में लिया जा चुका है। इन दोनों पर भी भारत में कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई थी।

विदेश में बैठकर भारत में आपराधिक गतिविधियां चलाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

कौन है हैरी बॉक्सर?

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट बताया जाता है। वह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।

बताया जाता है कि जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी। इसी वजह से उसे बॉक्सर नाम मिला। शुरुआत में उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और बॉक्सिंग कोच के रूप में भी काम किया। हालांकि, बाद में वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर कब हुई थी फायरिंग?

बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित जुहू वाले घर के बाहर 1 फरवरी 2026 की देर रात गोलीबारी हुई थी। हमलावरों ने शेट्टी टावर के बाहर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना के समय रोहित शेट्टी अपने घर में ही मौजूद थे। हालांकि, इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई थी। इसमें शुभम लोनकर, आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। पोस्ट में कहा गया था कि रोहित शेट्टी को पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत
समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

3 minutes पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट
समाचार

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

9 minutes पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण
समाचार

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

19 minutes पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम
समाचार

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

26 minutes पहले

अभी महत्वपूर्ण

यमन में सऊदी अरब की एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत का दावा, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

 दुनिया में सबसे पहले कहां हुई थी पटाखों की खोज? कब और कैसे दुनिया में हुई आतिशबाजी की शुरुआत

3 minutes पहले
अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

अगले हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, SBI और HDFC समेत इन बैंकों पर पड़ेगा असर, देखें पूरी लिस्ट

9 minutes पहले
अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

अयोध्या में 30 लाख दीयों से जगमगाए 56 घाट, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखाई गई रामायण

19 minutes पहले
कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

कश्मीर में 4 सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी, जानकारी देने वालों को मिलेगा इनाम

26 minutes पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले PM मोदी, बस्तर में जवानों के साथ भी मनाया दीपोत्सव

32 minutes पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India