Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / 8 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज,…
खबर ज़रा हटके

8 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश!

देश के कई राज्यों में एक ओर जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में तेजी से सक्रिय हो रहा…

Priyanka Shaw 19 June 2026, 7:33 pm
1 मिनट पढ़ें
8 घंटे में बदल जाएगा मौसम का मिजाज, 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तूफानी हवाएं और मूसलाधार बारिश!
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

देश के कई राज्यों में एक ओर जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार, झारखंड समेत कई इलाकों में तेजी से सक्रिय हो रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 राज्यों के लिए आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

उधर, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मौसम की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले 8 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

आईएमडी के मुताबिक, 23 जून के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। वहीं पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले सप्ताह तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने 20 से 24 जून के बीच बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के कई हिस्सों में मछुआरों और समुद्र में जाने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, कोंकण-गोवा, केरल और कर्नाटक के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार, तेलंगाना और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल यानी 20 जून को आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। जबकि 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। IMD के मुताबिक, दिल्ली के आसमान पर 21 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। वहीं 22 जून को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे लेकिन आंधी या बारिश होने की संभावना काफी कम है।

उत्तर प्रदेश में लू का अलर्ट

 बिजनौर, रामपुर, पीलीभीत, संभाल, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, उन्नाव, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, अमेठी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को लू चलने की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में 24 जून को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि पश्चिमी यूपी में 20 जून को हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।

बिहार में दिखेगा मानसून का असर

 मौसम विभाग ने 20 जून को बिहार के वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सारण, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, पटना, नालंदा, गया, नवादा, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में हीटवेव की यह स्थिति 22 जून तक बनी रहेगी। जबकि 23 जून को राज्य में मानसून का असर दिखना शुरू हो सकता है। 23 से 25 जून के दौरान मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। कुछ जिलों में भारी बारिश होने की भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

 पठानकोट, होशियारपुर, मुक्तसार, भटिंडा में मौसम विभाग ने कल यानी 20 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान करीब 60 की स्पीड से हवा भी चल सकती है। IMD के अनुसार, 22 जून के दौरान बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। वहीं तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

झारखंड में आंधी-बारिश का अलर्ट

 मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 20 से 25 जून के दौरान बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां जारी रहेंगी। 23 जून के आसपास मानसून के आगे बढ़ने की संभावना।

जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की संभावना

 IMD ने जम्मू-कश्मीर में 22 जून तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। 20 जून को कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम
खबर ज़रा हटके

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

9 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार
खबर ज़रा हटके

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

10 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके
खबर ज़रा हटके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

10 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान
खबर ज़रा हटके

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

10 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

9 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

10 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

10 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

10 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India