Skip to content
Monday, 2 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर…
खबर ज़रा हटके

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है

तमिलनाडु के लिए अलग राज्य ध्वज बनाने की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी और खेल मंत्री आधव अर्जुन ने मांग की है कि तमिलनाडु…

Priyanka Shaw 2 November 2026, 10:07 am
1 मिनट पढ़ें
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग पर विवाद, बीजेपी ने कहा- इससे अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

तमिलनाडु के लिए अलग राज्य ध्वज बनाने की मांग को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी और खेल मंत्री आधव अर्जुन ने मांग की है कि तमिलनाडु का अपना अलग झंडा होना चाहिए और उसे भी तिरंगे की तरह सम्मान दिया जाना चाहिए।

उनकी इस मांग पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा नेता विनोज पी. सेल्वम ने कहा कि ऐसी मांग से अलगाववादी सोच को बढ़ावा मिल सकता है। वहीं, मंत्री अर्जुन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से अपील की है कि वे सबसे पहले प्रस्तावित झंडा फहराएं और लोगों से भी इसे अपने घरों पर लगाने की अपील करें।

कई राज्यों के पास अपना झंडा, तमिलनाडु का भी होना चाहिए: अर्जुन

मंत्री आधव अर्जुन ने कहा कि कई राज्यों के अपने अलग झंडे हैं, इसलिए तमिलनाडु का भी अपना ध्वज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस झंडे में तमिलनाडु की पहचान और संस्कृति को प्राथमिकता दी जाएगी।

अर्जुन ने मुख्यमंत्री से 18 जुलाई और 1 नवंबर को इस झंडे को फहराने की अपील की है। 18 जुलाई को तमिलनाडु दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1967 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित हुआ था। वहीं, 1 नवंबर 1956 को भाषाई आधार पर राज्यों की सीमाओं का पुनर्गठन हुआ था।

1970 में भी उठी थी अलग झंडे की मांग

तमिलनाडु के लिए अलग झंडे की मांग नई नहीं है। इससे पहले 1970 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने भी राज्य के लिए अलग ध्वज का प्रस्ताव रखा था। हालांकि, उस समय यह प्रस्ताव लागू नहीं हो पाया था।

अर्जुन ने कहा कि अब समय आ गया है कि तमिलनाडु के लिए एक ऐसा झंडा बनाया जाए, जिसे राष्ट्रीय ध्वज के समान सम्मान मिले।

हालांकि, केंद्र सरकार ने 2018 में संसद को बताया था कि संविधान में राज्यों के अलग-अलग ध्वज का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और उसे फहराने से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है।

बीजेपी ने मांग को बताया गलत

मंत्री की मांग पर बीजेपी नेता विनोज पी. सेल्वम ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि तमिल पहचान को साबित करने के लिए अलग झंडे की जरूरत नहीं है। भारतीय तिरंगे के नीचे तमिल पहचान कमजोर नहीं होती।

सेल्वम ने यह भी कहा कि ऐसी मांग लोगों को तमिल और भारतीय पहचान के बीच फर्क करने के लिए प्रेरित कर सकती है। उनके मुताबिक, लोगों को अपनी तमिल पहचान और भारतीय होने पर एक साथ गर्व होना चाहिए।

कर्नाटक में भी उठी अलग झंडे की मांग

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है, जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कन्नड़ झंडे को आधिकारिक मान्यता देने की मांग फिर से उठाई है। ऐसे में अलग-अलग राज्यों के झंडों को लेकर राजनीतिक बहस तेज होती नजर आ रही है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में
खबर ज़रा हटके

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

25 minutes पहले
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु
खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

2 weeks पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील
खबर ज़रा हटके

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

3 weeks पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे
खबर ज़रा हटके

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

25 minutes पहले
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

2 weeks पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

3 weeks पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

यूपी चुनाव 2027 से पहले फॉर्मूलों की सियासत तेज, योगी का 80-20, अखिलेश का 95-5 और ओवैसी का 99-1 फॉर्मूला चर्चा में

25 minutes पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

चक्रवाती तूफान मुरासु हुआ और ताकतवर, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका; चेन्नई के स्कूल बंद

57 minutes पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चक्रवाती तूफान मुरासु का बढ़ा खतरा, आंध्र प्रदेश के 5 जिलों में रेड अलर्ट; 110 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

10 hours पहले
सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

सौरव दास की दिवाली पार्टी में जुटे राजनीति और मीडिया जगत के दिग्गज, केजरीवाल से लेकर महुआ मोइत्रा तक पहुंचे कई बड़े चेहरे

10 hours पहले
आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

आंध्र प्रदेश स्कूल हमले का आरोपी पुलिस फायरिंग में घायल, सीन री-कंस्ट्रक्शन के दौरान भागने की कोशिश का आरोप

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India