Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव आज…
समाचार

वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे भारत, दूतावास ने जारी की पूरी जानकारी

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार (13 जुलाई) को भारत लाए जाएंगे। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया…

Priyanka Shaw 13 July 2026, 5:04 pm
1 मिनट पढ़ें
वियतनाम बोट हादसा: 15 भारतीयों के शव आज पहुंचेंगे भारत, दूतावास ने जारी की पूरी जानकारी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास हुए नाव हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के शव सोमवार (13 जुलाई) को भारत लाए जाएंगे। हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि शवों को वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN-979 से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यह फ्लाइट स्थानीय समय के अनुसार शाम 6 बजे रवाना होगी और भारतीय समय के मुताबिक रात 9:35 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी।

दूतावास ने बताया कि संबंधित राज्य सरकारों को इसको लेकर जानकारी दे दी गई है और उनसे प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय कर पार्थिव शरीरों को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया है. इस हादसे में मारे गए 15 लोगों में से 10 तमिलनाडु, तीन आंध्र प्रदेश और दो केरल के निवासी थे. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं.

दूतावास ने कहा, ‘हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.’

हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की हुई थी मौत

बता दें कि शुक्रवार को फू क्वोक द्वीप के निकट होन मे रुत नगोई क्षेत्र के पास 32 भारतीय पर्यटकों और चालक दल के चार स्थानीय सदस्यों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट पलट गई थी. इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. दुर्घटना में 16 अन्य पर्यटकों को बचा लिया गया, जो उपचार के बाद भारत लौट चुके हैं, जबकि एक अन्य जीवित बचे पर्यटक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसका फू क्वोक के एक अस्पताल में उपचार हो रहा है.

दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. वियतनाम के अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

स्पीडबोट के संचालक हिरासत में लिए गए

वियतनाम के समाचार पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इंटरनेशनल’ के अनुसार, स्पीडबोट के संचालक को रविवार को हिरासत में ले लिया गया. फू क्वोक, वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और अपने सफेद रेतीले समुद्र तटों, प्रवाल भित्तियों तथा द्वीप भ्रमण के कारण प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

4 hours पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

5 hours पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

5 hours पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

5 hours पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India