Fri. Jul 17th, 2026

विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश में आयोजित रोजगार मेलों से हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। 13 से 15 जुलाई के बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगाए गए इन रोजगार मेलों में 10,283 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन रोजगार मेलों में 830 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया।

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि इन रोजगार मेलों का आयोजन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के संयुक्त प्रयास से किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

689 कंपनियों ने 8912 अभ्यर्थियों को नौकरी दी

पहले दिन नौ जिलों, संभल, गोंडा, सुलतानपुर, मऊ, फर्रुखाबाद, औरैया, उन्नाव, चंदौली और देवरिया में लगे रोजगार मेलों में 107 प्रमुख कंपनियों द्वारा 1071 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। दूसरे दिन 63 जिलों में लगे मेलों में 689 कंपनियों ने 8912 अभ्यर्थियों को नौकरी दी।

वहीं तीसरे दिन अमेठी, पीलीभीत और इटावा में आयोजित मेलाें में 34 कंपनियों ने 300 युवाओं का चयन किया है। मंत्री ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण देकर 12.50 लाख को रोजगार दिलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *