Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / सोनम वांगचुक मामले में डॉक्टरों की एंट्री, राष्ट्रपति…
खबर ज़रा हटके

सोनम वांगचुक मामले में डॉक्टरों की एंट्री, राष्ट्रपति से अधिकारों की रक्षा की मांग

शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को उनकी इच्छा के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती…

Priyanka Shaw 21 July 2026, 7:36 pm
1 मिनट पढ़ें
सोनम वांगचुक मामले में डॉक्टरों की एंट्री, राष्ट्रपति से अधिकारों की रक्षा की मांग
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को उनकी इच्छा के खिलाफ सफदरजंग अस्पताल में भर्ती रखने का मामला अब और गरमा गया है। इस मुद्दे पर अब डॉक्टरों का संगठन भी खुलकर सामने आ गया है।

सफदरजंग अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सोनम वांगचुक के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है।

सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। तब से वह वहीं भर्ती हैं।

इस बीच, उनकी पत्नी गीतांजलि का आरोप है कि इलाज के नाम पर सोनम वांगचुक को अस्पताल में हिरासत में रखा गया है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है और मांग की है कि उनके पति को अपनी पसंद के अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दी जाए।

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों के संगठन ने अपने पत्र में कहा है कि किसी भी अस्पताल का काम इलाज करना होता है, न कि किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ रोककर रखना. डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल को हिरासत केंद्र की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने इस मामले को मेडिकल नैतिकता और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों से जुड़ा मुद्दा बताया है. डॉक्टरों ने यह भी कहा कि सोनम वांगचुक को भर्ती किए जाने के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी बढ़ा दी गई है, जिससे अन्य मरीजों और डॉक्टरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. एसोसिएशन ने गैर-चिकित्सकीय और राजनीतिक उद्देश्यों के लिए अस्पतालों के उपयोग पर भी आपत्ति जताई है. इसके साथ ही डॉक्टरों ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

किसी को जबरन अस्पताल में रोककर रखना उचित नहीं

सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों से पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने भी राष्ट्रपति को पत्र भेजा था. एम्स के डॉक्टरों ने जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी. उन्होंने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई का भी उल्लेख किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. एम्स के डॉक्टरों ने भी अपने पत्र में कहा कि किसी व्यक्ति को उसकी इच्छा के खिलाफ अस्पताल में भर्ती रखना मेडिकल प्रैक्टिस के नैतिक और कानूनी सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है. उनका कहना है कि अदालत के आदेश के बिना किसी को जबरन अस्पताल में रोककर रखना उचित नहीं माना जा सकता.

सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति का नया मेडिकल बुलेटिन जारी

इस बीच सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार सुबह 9 बजे सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर नया मेडिकल बुलेटिन जारी किया. अस्पताल के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. हालांकि जांच के दौरान ब्लड शुगर, पोटैशियम और ल्यूकोसाइट जैसे कुछ महत्वपूर्ण मानकों में कमी पाई गई है, जिसके कारण उनकी लगातार निगरानी और अतिरिक्त जांच की आवश्यकता बताई गई है. अस्पताल ने बताया कि लंबे समय से अनशन पर रहने के कारण सोनम वांगचुक डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझ रहे हैं. वह ओआरएस और ओरल पोटैशियम सप्लीमेंट ले रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों द्वारा नस के जरिए तरल पदार्थ और ग्लूकोज देने की सलाह को उन्होंने स्वीकार नहीं किया है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक चिकित्सा देखभाल उपलब्ध करा रही है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

9 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

9 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

9 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

9 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

9 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

9 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

9 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

9 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India