Skip to content
Sunday, 1 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने…
समाचार

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस, दिल्ली पुलिस की जांच तेज

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को प्रशासन ने तुरंत कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांगों…

Priyanka Shaw 27 October 2026, 12:20 am
1 मिनट पढ़ें
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस, दिल्ली पुलिस की जांच तेज
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को प्रशासन ने तुरंत कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी किया है। प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मांगों को सैद्धांतिक मंजूरी दिए जाने के बाद ज्यादातर छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी और प्रदर्शन वापस ले लिया। हालांकि, कुछ छात्र अभी भी नॉर्थ कैंपस के गुलिस्तान-ए-गालिब भवन और गालिब लॉन में धरने पर बैठे हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, छात्रों को समझाने के लिए वरिष्ठ शिक्षकों और अधिकारियों की एक टीम ने तीन घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत की, लेकिन कुछ छात्र धरना खत्म करने के लिए तैयार नहीं हुए। प्रशासन ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान कई विभागों के ताले तोड़े गए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

नोटिस में छात्रों से तुरंत धरना स्थल और भवन खाली करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

150 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक 150 से ज्यादा संदिग्धों की पहचान की गई है। मामले में एक और एफआईआर दर्ज किए जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से अब तक चार शिकायतें मिल चुकी हैं।

कैंपस में जबरन घुसने के मामले में पहले ही FIR

विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने के मामले में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। इस मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी, समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य शाहनवाज खान और AIMIM के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई सहित अन्य लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सांसदों के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जानकारी दिल्ली पुलिस ने लोकसभा अध्यक्ष को भी भेजी है।

CCTV और ड्रोन फुटेज की हो रही जांच

दिल्ली पुलिस मामले की जांच के लिए मोबाइल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज, तस्वीरों और ड्रोन कैमरे से मिली फुटेज की भी जांच कर रही है। रजिस्ट्रार की ओर से मिली अन्य शिकायतों की जांच के बाद एक और एफआईआर दर्ज की जा सकती है।

पुलिस का कहना है कि जामिया कैंपस के बाहर हंगामा करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले से जुड़े सबूत जुटा रही है और जांच जारी है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम
समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

12 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़
समाचार

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

12 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
समाचार

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

12 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल
समाचार

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

13 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

12 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

12 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

12 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

13 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

13 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India