Skip to content
Sunday, 1 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने…
समाचार

फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान, ‘शूटआउट एट वडाला’ के निर्देशक के जाने से बॉलीवुड में शोक

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को आखिरी सांस ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह…

Priyanka Shaw 31 October 2026, 11:41 pm
1 मिनट पढ़ें
फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, बाथरूम में गिरने से गई जान, ‘शूटआउट एट वडाला’ के निर्देशक के जाने से बॉलीवुड में शोक
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर फिल्ममेकर और निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है. उन्होंने 30 अक्टूबर 2026 को आखिरी सांस ली. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह रात में अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे. इस हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौत हो गई. हालांकि, निधन की आधिकारिक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

संजय गुप्ता के निधन की खबर उनके एक दोस्त ने दी है. फिलहाल उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

बाथरूम में गिरने से लगी सिर पर चोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मुंबई के वर्सोवा इलाके में हुई. बताया जा रहा है कि रात के समय संजय गुप्ता का संतुलन बिगड़ गया और वह बाथरूम में गिर पड़े. इस दौरान उनके सिर में चोट लग गई और काफी खून बहने लगा.

घटना के समय घर में उनकी पत्नी, दो बच्चे और घरेलू सहायिका मौजूद थे. हालांकि, रात में सभी लोग सो रहे थे, इसलिए किसी को हादसे की जानकारी नहीं मिली. 31 अक्टूबर की सुबह जब परिवार को इस घटना का पता चला, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वर्सोवा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल परिवार की ओर से किसी तरह की शिकायत या संदेह जाहिर नहीं किया गया है.

तुषार कपूर और कमाल आर. खान ने जताया दुख

संजय गुप्ता के निधन की खबर से बॉलीवुड के कई कलाकार और उनके प्रशंसक सदमे में हैं. अभिनेता तुषार कपूर और कमाल आर. खान ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी.

तुषार कपूर ने अपने X अकाउंट पर लिखा कि सुबह उठते ही उन्हें अपने प्रिय निर्देशक के अचानक निधन की खबर मिली. उन्होंने संजय गुप्ता को ऐसा इंसान बताया, जो जिंदगी को पूरी तरह जीने में विश्वास रखते थे. साथ ही उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

वहीं, कमाल आर. खान ने भी संजय गुप्ता को याद करते हुए लिखा कि उन्हें इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. दोनों अक्सर फिल्मों और बॉलीवुड को लेकर बातचीत किया करते थे. उन्होंने कहा कि वह संजय गुप्ता को हमेशा याद करेंगे.

‘कांटे’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी फिल्मों से बनाई पहचान

संजय गुप्ता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक और निर्माता थे. उन्होंने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी फिल्मों में ‘कांटे’, ‘आतिश’, ‘जंग’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’, ‘जज्बा’, ‘काबिल’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘मुंबई सागा’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

इसके अलावा उन्होंने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘प्लान’, ‘एसिड फैक्ट्री’, ‘वुडस्टॉक विला’ और ‘पंख’ जैसी फिल्मों के निर्माण में भी योगदान दिया था.

जिंदगी में पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

संजय गुप्ता की जिंदगी में इससे पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका था. कुछ साल पहले वह पुणे से मुंबई लौट रहे थे. उस समय वह खुद कार चला रहे थे और रास्ते में उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में उनकी जान बाल-बाल बची थी.

उनकी निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए. पत्नी से तलाक होने के बाद दोनों ने कुछ साल बाद दोबारा शादी कर ली थी. फिल्मी करियर में भी उन्हें कई चुनौतियों और विवादों का सामना करना पड़ा.

संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड ने एक ऐसे फिल्ममेकर को खो दिया है, जिन्होंने अपनी अलग फिल्म निर्माण शैली से हिंदी सिनेमा में खास पहचान बनाई थी.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम
समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

6 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़
समाचार

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

6 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
समाचार

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

6 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल
समाचार

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

6 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

6 hours पहले
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

6 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India