Skip to content
Sunday, 1 November 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’…
समाचार

दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होने जा रही है। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 31 अक्टूबर को दिल्ली…

Priyanka Shaw 1 November 2026, 10:20 am
1 मिनट पढ़ें
दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली की तैयारी तेज, 10 लाख लोगों के पहुंचने का दावा
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होने जा रही है। इसे लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 31 अक्टूबर को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान मंच, सुरक्षा, पार्किंग, पीने के पानी, मीडिया व्यवस्था और रैली में आने वाले लोगों की सुविधाओं की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन, अनिल भारद्वाज, एन. रघुवीर रेड्डी, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, पूर्व मेयर फरहाद सूरी और कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में 10 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का दावा

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने 20 कमेटियां बनाई हैं। इन कमेटियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले लोगों के बैठने, भीड़ संभालने और दूसरी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। यादव ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए चलाया जा रहा अभियान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोगों के वोट देने के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है।

राहुल गांधी के अभियान से जुड़ रहे छात्र संगठन

देवेंद्र यादव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संविधान और लोकतंत्र बचाने के अभियान को गरीबों, मजदूरों, किसानों और पेशेवर लोगों का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कई छात्र संगठन भी इस रैली में शामिल होंगे। यादव ने बीजेपी पर छात्रों की आवाज और विचारों की स्वतंत्रता को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्र एसआईआर प्रक्रिया और कथित वोट चोरी के खिलाफ भी आंदोलन में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

देवेंद्र यादव ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई हर नागरिक के मतदान के अधिकार को बचाने के लिए है। उन्होंने साफ किया कि पार्टी का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा नहीं दे देते और बीजेपी उन्हें जेल नहीं भेज देती।

कांग्रेस का कहना है कि रामलीला मैदान की यह रैली लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए उसके आंदोलन का एक अहम हिस्सा है।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम
समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

6 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़
समाचार

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

6 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल
समाचार

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

6 hours पहले
अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम
समाचार

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

6 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चक्रवात अर्नब का आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 8 लोगों की मौत; 1.8 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया दिल्ली-NCR में चक्रवात अर्नब का असर, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ेगी ठंड; AQI में सुधार की उम्मीद चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी तबाही, जानें दिल्ली-NCR के मौसम पर क्या होगा असर UAE के राष्ट्रपति ने भारतीय पायलट स्मित माछर को किया सम्मानित, जानें कैसे बचाई यात्रियों की जान
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों को करना होगा वर्क फ्रॉम होम

6 hours पहले
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब प्लेटफॉर्म पर ही पता चलेगी किस कोच में कितनी भीड़

6 hours पहले
दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड, दिन में निकलेगी तेज धूप; प्रदूषण भी बढ़ाएगा परेशानी, जानें मौसम का हाल

6 hours पहले
अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

अहोई अष्टमी 2026: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

6 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

उज्जैन के होटल में बड़ा हादसा, फूड वेस्ट चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

उज्जैन के होटल में बड़ा हादसा, फूड वेस्ट चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India