रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हालांकि, त्योहारों और खास मौकों पर आलिया कभी-कभी राहा की झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में आलिया ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार देसी अंदाज में नजर आया, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान नन्ही राहा ने खींचा।
आलिया ने तस्वीरों में राहा का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन मां-बेटी का ट्विनिंग लुक लोगों को काफी पसंद आया। राहा कभी कुर्ता सेट तो कभी लहंगे में नजर आईं। खास बात यह रही कि उनके कपड़ों का रंग आलिया के आउटफिट से मैच कर रहा था।
पिंक कुर्ते में दिखीं राहा
एक तस्वीर में राहा पिंक कलर के कुर्ते में नजर आईं। उनके आउटफिट पर गोल्डन कढ़ाई थी। राहा का हेयरस्टाइल भी आलिया से मिलता-जुलता था। उन्होंने बालों को बीच से पार्ट करके हाफ पिनअप किया था।
येलो लहंगे में दिखीं क्यूट
दूसरी तस्वीर में राहा येलो कलर के लहंगे में दिखाई दीं। लहंगे पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी थी। उनके बालों में गेंदे के फूलों वाला हेयर एक्सेसरी लगाया गया था। वहीं, आलिया ने भी अपने येलो आउटफिट के साथ फ्लोरल बन बनाया था। मां-बेटी का यह मैचिंग अंदाज काफी प्यारा लगा।
येलो और ब्लू कुर्ते में आलिया
आलिया ने इस लुक के लिए हाउस ऑफ मसाबा का कस्टम येलो और ब्लू कुर्ता सेट पहना था। मस्टर्ड येलो कुर्ते में हॉल्टर नेक डिजाइन था, जिसे गोल्डन डिटेलिंग से सजाया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बॉटम और येलो-पिंक टोन वाला शीयर दुपट्टा कैरी किया।
आलिया ने अपने लुक को काफी सिंपल और एलिगेंट रखा। उन्होंने बालों को मिडिल पार्टिंग के साथ स्लीक बन में बांधा और उसमें असली फूल लगाए। गोल्डन ज्वेलरी और बिंदी ने उनके देसी लुक को और खूबसूरत बना दिया।
पिंक कुर्ता सेट में भी दिखीं आलिया
दूसरे लुक में आलिया पिंक कलर के कस्टम कुर्ता सेट में नजर आईं। इसमें डीप वी-नेकलाइन और अनारकली स्टाइल की अनइवन हेमलाइन थी। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने आउटफिट को और खास बनाया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पैंट और दुपट्टा पहना।
झुमकों ने बढ़ाई खूबसूरती
इस लुक की सबसे खास चीज आलिया के स्टेटमेंट झुमके रहे। चांद झुमके के साथ कान चेन वाला डिजाइन उनके लुक को खास बना रहा था। इसके साथ गोल्डन बैंगल्स, हील्स और बिंदी ने उनके पूरे लुक को कंप्लीट किया।
मां-बेटी के ट्विनिंग लुक से ले सकती हैं आइडिया
अगर आप भी अपनी बेटी के साथ फेस्टिवल पर ट्विनिंग करना चाहती हैं, तो आलिया और राहा के लुक से कुछ आइडिया लिए जा सकते हैं।
- एक जैसा कलर पैलेट: मां और बेटी के लिए एक ही रंग चुनें, लेकिन डिजाइन अलग रखें।
- कंफर्ट जरूरी: बच्चों के लिए हल्के और आरामदायक कपड़े चुनें।
- छोटी डिटेलिंग से ट्विनिंग: फूल, हेयर एक्सेसरी या ज्वेलरी को मैच करके लुक तैयार किया जा सकता है।
- लुक को सिंपल रखें: मां का आउटफिट थोड़ा ग्लैमरस हो सकता है, लेकिन बच्चे का लुक आरामदायक और सिंपल रखना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़े- MP के 7,400 से ज्यादा मेधावी छात्रों को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से किया संवाद



