Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / स्वास्थ्य / ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा: देश में…
स्वास्थ्य

ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा: देश में डेंगू के चारों स्ट्रेन एक साथ सक्रिय, बढ़ा खतरा

मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा, डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई बारिश के मौसम में जहां लोगों को राहत मिलती है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़…

Priyanka Shaw 31 July 2026, 12:19 am
1 मिनट पढ़ें
ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा: देश में डेंगू के चारों स्ट्रेन एक साथ सक्रिय, बढ़ा खतरा
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ा, डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी हुई

बारिश के मौसम में जहां लोगों को राहत मिलती है, वहीं मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ जाता है। इसके कारण डेंगू के मामलों में भी बढ़ोतरी होने लगती है। अब भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक नई स्टडी में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। स्टडी के अनुसार, देश में डेंगू के चारों स्ट्रेन (DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4) एक साथ सक्रिय हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि DENV-2 अभी भी सबसे तेजी से फैलने वाला स्ट्रेन है। वहीं, कई राज्यों में DENV-3 के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्टडी में यह भी सामने आया कि कुछ मरीजों में एक साथ दो अलग-अलग स्ट्रेन का संक्रमण पाया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि जब कई स्ट्रेन एक साथ फैलते हैं, तो बीमारी की पहचान करना और सही इलाज करना पहले से ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए पूरी सावधानी बरतें और बुखार या डेंगू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

बार-बार डेंगू क्यों बन रहा है खतरनाक?

इसके पीछे सबसे बड़ा कारण बारिश में जगह-जगह पानी जमा होना है. बारिश के जमा पानी में मच्छरों को पनपने की सही जगह मिल जाती है. इसके अलावा लोगों में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही, घरों के आसपास कूलर, गमले और टायरों में पानी का जमा रहना भी मच्छरों को बढ़ावा देता है. यही वजह है कि देश भर में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

बात यहीं तक सीमित नहीं है,सबसे चिंता यह है कि एक स्ट्रेन से ठीक होने के बाद भी शरीर बाकी तीन स्ट्रेन से सुरक्षित नहीं रहता. यानी एक इंसान को जीवन में चार बार तक डेंगू हो सकता है. इससे भी खतरनाक बात यह है कि दूसरी बार अगर किसी दूसरे स्ट्रेन से डेंगू होता है तो उसकी हालत और गंभीर हो जाती है. इसी वजह से एक्सपर्ट्स लगातार इस स्थिति को लेकर अलर्ट रहने की सलाह दें रहे हैं. इतना ही नहीं भारत दुनिया के उन टॉप देशों में शामिल है जहां डेंगू के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं. यही वजह है कि इस स्टडी ने सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है.  

डेंगू की नई वैक्सीन कितनी असरदार?

भारत में डेंगू की वैक्सीन Qdenga को मंजूरी मिल गई है, जो चारों स्ट्रेन से बचाव के लिए बनाई गई है. कंपनी के मुताबिक, दूसरी डोज के एक साल बाद यह वैक्सीन करीब 80 प्रतिशत तक डेंगू से बचाती है, और इतना ही नहीं ये 90 प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने से बचाती है. हालांकि, इसके सामने एक चुनौती भी है कि हर स्ट्रेन पर इसका असर एक जैसा नहीं होता है. स्टडी के अनुसार, यह वैक्सीन DENV-2 के खिलाफ सबसे ज्यादा असरदार है, क्योंकि इसी स्ट्रेन के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे थे. इसलिए इसके आधार पर ही वैक्सीन को डेवलप किया गया है, जबकि बाकी तीन स्ट्रेन के खिलाफ इसका असर उन्हीं लोगों में ज्यादा दिखता है जिन्हें पहले कभी डेंगू हो चुका होता है. 

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल
स्वास्थ्य

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल

3 weeks पहले
Hair Fall: घर में रखी मेथी के दाने बालों के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका
स्वास्थ्य

Hair Fall: घर में रखी मेथी के दाने बालों के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका

3 weeks पहले
क्या सिर्फ चीनी खाने से डायबिटीज होती है? जानें क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
खबर ज़रा हटके

क्या सिर्फ चीनी खाने से डायबिटीज होती है? जानें क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

4 weeks पहले
Swine Flu H1N1: कोरोना जैसे लक्षणों से न हों परेशान, जानें कैसे फैलता है संक्रमण, कौन ज्यादा खतरे में और बचाव के तरीके
स्वास्थ्य

Swine Flu H1N1: कोरोना जैसे लक्षणों से न हों परेशान, जानें कैसे फैलता है संक्रमण, कौन ज्यादा खतरे में और बचाव के तरीके

4 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

स्वास्थ्य

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल

स्वस्थ Lifestyle: सेहतमंद रहने के लिए बड़े बदलाव नहीं, रोज की ये 6 छोटी आदतें बदल सकती हैं आपकी लाइफस्टाइल

3 weeks पहले
Hair Fall: घर में रखी मेथी के दाने बालों के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका

Hair Fall: घर में रखी मेथी के दाने बालों के लिए हो सकते हैं फायदेमंद, जानिए इस्तेमाल का आसान तरीका

3 weeks पहले
क्या सिर्फ चीनी खाने से डायबिटीज होती है? जानें क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

क्या सिर्फ चीनी खाने से डायबिटीज होती है? जानें क्या कहती है मेडिकल रिसर्च

4 weeks पहले
Swine Flu H1N1: कोरोना जैसे लक्षणों से न हों परेशान, जानें कैसे फैलता है संक्रमण, कौन ज्यादा खतरे में और बचाव के तरीके

Swine Flu H1N1: कोरोना जैसे लक्षणों से न हों परेशान, जानें कैसे फैलता है संक्रमण, कौन ज्यादा खतरे में और बचाव के तरीके

4 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

17 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

17 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

17 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

17 hours पहले
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

18 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India