Peddi Release से पहले भगवान के दर्शन करने पहुंचीं जान्हवी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेद्दी (Peddi)’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले वह आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमला मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
जान्हवी कपूर – फोटो : सोशल मीडिया
नंगे पैर तिरुमला मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री
Peddi : वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर को नंगे पैर मंदिर परिसर में जाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने श्रद्धा के साथ भगवान के दर्शन किए और माथे पर तिलक लगाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर से बाहर निकलने के बाद भी वह नंगे पैर ही नजर आईं। इस दौरान उनके साथ कई महिलाएं भी मौजूद थीं।
https://www.instagram.com/reel/DZJVj2_J8n0/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
फैंस से की मुलाकात, वीडियो हुए वायरल
Peddi : मंदिर परिसर में मौजूद कई प्रशंसकों ने जान्हवी कपूर का स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में अभिनेत्री बेहद सरल और श्रद्धालु अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/DZI6DEFSjZU/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
मंदिर की सीढ़ियों पर फोन पर बात करती दिखीं जान्हवी
एक अन्य वायरल वीडियो में जान्हवी कपूर मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह फोन पर बातचीत कर रही थीं। उनके साथ मौजूद एक सहयोगी उन्हें कुछ सामान देता हुआ भी दिखाई देता है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
https://x.com/CanadaPrabhasFN/status/2062218349736607871?
स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा उपासना कोनिडेला का उत्साह
फिल्म ‘Peddi’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला भी शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह फिल्म देखते हुए काफी उत्साहित नजर आईं। जैसे ही स्क्रीन पर राम चरण की एंट्री हुई, उपासना ने कंफेटी उड़ाकर खुशी जाहिर की। सिनेमाघर में मौजूद दर्शकों के साथ उन्होंने जमकर जश्न मनाया।
Peddi Star Cast: फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म ‘पेद्दी’ में राम चरण मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में वह एक ऐसे ग्रामीण युवक का किरदार निभा रहे हैं जो स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ समाज का नेतृत्व भी करता है।
दर्शकों को पसंद आ रही है ‘Peddi’
रिलीज से पहले हुई स्पेशल स्क्रीनिंग को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। अब सभी की नजरें बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन पर टिकी हुई हैं।
