Ranveer Singh : फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच अभिनेता Ranveer Singh और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (FWICE) के बीच टकराव देखने को मिला। FWICE ने पहले रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन जारी करते हुए उनके साथ काम न करने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस फैसले के बाद IMPAA सहित कई फिल्म संगठनों ने Ranveer Singh के समर्थन में आवाज उठाई। बढ़ते विरोध और उद्योग जगत की प्रतिक्रियाओं के बीच फेडरेशन ने अपने रुख पर पुनर्विचार किया और

वहीं रणवीर ने भी FWICE के खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया था। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है, क्योंकि FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ जो नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन जारी किया था, उसे वपास ले लिया है।
Ranveer Singh : लीगल नोटिस और फिल्म इंडस्ट्री के समर्थन के बाद FWICE ने बदला अपना रुख
FWICE ने इस पूरे विवाद को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें फेडरेशन ने अपने फैसले पर स्पष्टीकरण दिया। फेडरेशन के अनुसार, रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए नॉन कॉपरेशन निर्देश के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख संस्थाओं ने उनसे इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था।
FWICE ने बताया कि IMPAA, प्रोड्यूसर्स गिल्ड और CINTAA सहित कई संगठनों ने नॉन कॉपरेशन डायरेक्शन वापस लेने की अपील की थी। इन संस्थाओं की मांग और सुझावों को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन ने अपना फैसला वापस लेने का निर्णय लिया है।
हालांकि, फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया कि रणवीर सिंह की ओर से भेजे गए लीगल नोटिस का उचित कानूनी जवाब दिया जाएगा और मामले में आगे की प्रक्रिया नियमों के अनुसार जारी रहेगी।
