सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़
आज सावन शिवरात्रि के मौके पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सावन की शुरुआत से चल रही कांवड़ यात्रा भी आज पूरी हो रही है। कांवड़िए और श्रद्धालु पवित्र जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं।
दिल्ली के गौरी शंकर मंदिर, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर समेत कई प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं।
काशी विश्वनाथ में भक्तों की भारी भीड़
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही भक्त जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े हो गए।
सावन शिवरात्रि के मौके पर मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। पूरा परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज रहा है।
बैद्यनाथ धाम में भी उमड़ा आस्था का सैलाब
झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही भक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में नजर आए।
मंदिर और आसपास का माहौल ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़िए भी पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- ‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Senorita’ बनी ‘Babita’



