Skip to content
Sunday, 20 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / क्या रोज रात को ईयरप्लग लगाकर सोना सुरक्षित…
खबर ज़रा हटके

क्या रोज रात को ईयरप्लग लगाकर सोना सुरक्षित है? जानिए डॉक्टर की सलाह

गलत साइज का ईयरप्लग पहुंचा सकता है कानों को नुकसान अगर आपको रात में खर्राटों, ट्रैफिक के शोर या आसपास की आवाजों की वजह से नींद नहीं आती, तो आप ईयरप्लग का…

Priyanka Shaw 1 August 2026, 7:37 pm
1 मिनट पढ़ें
क्या रोज रात को ईयरप्लग लगाकर सोना सुरक्षित है? जानिए डॉक्टर की सलाह
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

गलत साइज का ईयरप्लग पहुंचा सकता है कानों को नुकसान

अगर आपको रात में खर्राटों, ट्रैफिक के शोर या आसपास की आवाजों की वजह से नींद नहीं आती, तो आप ईयरप्लग का इस्तेमाल करते होंगे। कई लोग अच्छी नींद के लिए हर रात ईयरप्लग लगाकर सोते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना पूरी तरह सुरक्षित है?

ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ज्योतिर्मय एस. हेगड़े के अनुसार, अगर ईयरप्लग का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, उसे साफ रखा जाए और उसका साइज कान के अनुसार सही हो, तो ज्यादातर लोगों के लिए इसे लगाकर सोना सुरक्षित माना जाता है।

सही साइज का ईयरप्लग चुनें

डॉक्टर का कहना है कि ईयरप्लग हमेशा सही आकार का होना चाहिए। अगर यह बहुत बड़ा हो या उसे ज्यादा अंदर तक डाल दिया जाए, तो कान में दर्द, जलन या असहजता हो सकती है। इसलिए हमेशा कंपनी के निर्देशों के अनुसार ही ईयरप्लग का इस्तेमाल करें।

रोज ईयरप्लग इस्तेमाल करते हैं तो रखें ये सावधानी

अगर आप हर रात ईयरप्लग लगाकर सोते हैं, तो कानों की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। अगर कान में दर्द, खुजली, भारीपन या सुनने में परेशानी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ईयरवैक्स जमा होने का खतरा

लगातार ईयरप्लग इस्तेमाल करने से कान में ईयरवैक्स (मैल) जमा हो सकता है। सामान्य तौर पर कान का मैल अपने आप बाहर निकल जाता है, लेकिन लंबे समय तक ईयरप्लग लगाने से यह प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

अगर ईयरप्लग सही तरीके से न लगाया जाए, तो मैल कान के अंदर और गहराई तक जा सकता है। इससे कान बंद होने जैसा महसूस हो सकता है, सुनाई कम दे सकती है और भारीपन महसूस हो सकता है।

ईयरप्लग के लिए क्डॉया है डाँक्टर की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ईयरप्लग का इस्तेमाल करना गलत नहीं है, लेकिन सही साइज चुनना, उसे साफ रखना और कानों की नियमित जांच कराना जरूरी है। इससे आप अच्छी नींद भी ले सकेंगे और कानों को नुकसान होने का खतरा भी कम रहेगा।

गंदे ईयरप्लग बढ़ा सकते हैं इंफेक्शन का खतरा

अगर एक ही ईयरप्लग को बार-बार बिना साफ किए इस्तेमाल किया जाए, तो उसमें बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं. ऐसे ईयरप्लग कान के अंदर संक्रमण का कारण बन सकते हैं.

इसके अलावा लंबे समय तक गंदे या खराब तरीके से लगाए गए ईयरप्लग कान की त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इससे कान की नली में खरोंच, जलन, सूजन या दबाव के कारण छोटे घाव बनने का खतरा बढ़ जाता है.

ईयरप्लग लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

हालांकि ज्यादातर लोग सुरक्षित तरीके से ईयरप्लग इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन कुछ लोगों को नियमित उपयोग से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी

कान में एक्जिमा या त्वचा से जुड़ी पुरानी समस्या है, कान की नली बहुत संकरी है, अक्सर ईयरवैक्स जमा हो जाता है, हाल ही में कान की सर्जरी हुई है या कान के पर्दे में छेद है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के ईयरप्लग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

ईयरप्लग की सफाई कैसे करें?

अगर आप री-यूजेबल ईयरप्लग इस्तेमाल करते हैं, तो हर बार उपयोग के बाद उन्हें साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए. धोने के बाद उन्हें पूरी तरह सूखने दें और उसके बाद ही दोबारा इस्तेमाल करें.

अगर ईयरप्लग फटने लगें, उनका रंग बदल जाए, वे सख्त हो जाएं या अच्छी तरह साफ न हो पा रहे हों, तो उन्हें तुरंत बदल देना चाहिए.

वहीं डिस्पोजेबल ईयरप्लग को दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. अगर वे गंदे हो जाएं, अपना आकार खो दें या पहले की तरह फैलना बंद कर दें, तो उन्हें फेंक देना ही बेहतर होता है.

यह भी पढ़े- बारिश के मौसम में मच्छर और मक्खियों से ऐसे करें बचाव, अपनाएं ये आसान उपाय

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम
खबर ज़रा हटके

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

16 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार
खबर ज़रा हटके

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

17 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके
खबर ज़रा हटके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

17 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान
खबर ज़रा हटके

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

17 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

गर्भवती महिलाओं के लिए ट्रेन में खास सुविधा, लोअर बर्थ से सफर होगा आसान, जानें रेलवे के नियम

16 hours पहले
रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

रेलवे टिकट बुकिंग में बढ़ी परेशानी, ऑनलाइन दिख रहा ‘High Load’ मैसेज, काउंटर पर लंबी कतार

17 hours पहले
कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

कमरे की सफाई में आता है आलस? 10-15 मिनट में घर को साफ रखने के आसान तरीके

17 hours पहले
दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

दीवार पर उग आया पीपल का पौधा न करें नजरअंदाज, जड़ें पहुंचा सकती हैं घर को नुकसान

17 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

17 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India