CJP प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, युवाओं को संसद में मिलने की अनुमति तक जारी रहेगा अनशन
नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि वह अपना अनशन जारी रखेंगे।
सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, उसे देखते हुए उन्होंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।
उन्होंने लिखा, “मैं अपना अनशन तब तक जारी रखूंगा, जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती।”
वांगचुक का कहना है कि उनकी मांग है कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुनी जाए और उन्हें लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।
उम्मीद है सरकार शिक्षामंत्री की जवाबदेही तय करेगी
बता दें कि वांगुचक ने लिखे पत्र में कहा कि मुझे उनसे यहीं अस्पताल में मिलने की इजाजत है. उम्मीद है कि सरकार उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी. उकसावे के बावजूद युवाओं ने जिस तरह शांति बनाए रखी है. उससे मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं. मैं सरकार और पुलिस बल से अपील करता हूं कि वे छात्रों को आज या कल संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की इजाजत देकर इस मुद्दे को सुलझाएं. मुझे यकीन है कि युवा प्रदर्शनकारी कल भी वैसा ही धैर्य और सहनशीलता दिखाएंगे जैसा उन्होंने आज दिखाया है.
इधर, सीजेपी के जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में देश के संसद तक पहुंच गए. इस दौरान अधिकारियों ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी और कुछ पाबंदियां भी लगाई थीं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बैरिकेड पार करने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई. लाठीचार्ज किए जाने की खबर भी सामने आई.
