Wed. Jul 22nd, 2026

सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ सख्त बयान दिया है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा है कि इस्लामाबाद उन हाथों को काट देगा, जो सिंधु जल संधि (IWT) के तहत इस्लामाबाद के हिस्से पर दावा करने की कोशिश करेंगे. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि पाकिस्तान अपने हिस्से के पानी की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। मलिक का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बना हुआ है।

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत पर पानी की सप्लाई को कंट्रोल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर इस्लामाबाद के पानी के अधिकारों को खतरा हुआ तो इसके गंभीर नतीजे होंगे. 

तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि अभी भी लागू है, क्योंकि भारत के रुख को किसी भी मंच पर स्वीकार नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बार-बार कहा है कि पानी हमारी जीवन रेखा है और हमारी रेड लाइन भी है. तरार ने तर्क दिया कि संधि के तहत पाकिस्तान के अधिकार अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत सुरक्षित हैं.

वहीं पाकिस्तानी मंत्रियों ने घोषणा की कि इस्लामाबाद मंगलवार को सिंधु जल संधि पर पहले अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार की मेजबानी करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *