Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने ट्रंप पर साधा…
समाचार

भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने ट्रंप पर साधा निशाना, बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे कमजोर दौर में

भारतवंशी डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले 30…

Priyanka Shaw 30 June 2026, 10:49 am
1 मिनट पढ़ें
भारतवंशी सांसद रो खन्ना ने ट्रंप पर साधा निशाना, बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते सबसे कमजोर दौर में
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

भारतवंशी डेमोक्रेट सांसद रो खन्ना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन के दौरान भारत और अमेरिका के रिश्ते पिछले 30 सालों में सबसे कमजोर स्तर पर पहुंच गए हैं।वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम में बोलते हुए रो खन्ना ने कहा कि दोनों देशों के बीच भरोसा और सहयोग पहले की तुलना में काफी कम हुआ है। उन्होंने ईरान को लेकर भी ट्रंप सरकार पर हमला बोला। खन्ना ने कहा कि ईरान के खिलाफ युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने वाली नीतियां पूरी तरह गलत और विनाशकारी साबित हुई हैं। उनके अनुसार, इन फैसलों से अमेरिका की विदेश नीति और दुनिया में उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

भारत में फ्यूल की कीमतों पर पड़ा बहुत बुरा असर

उन्होंने कहा, ‘आपको पता है कि मैं साफ बोलता हूं, मैं चीजों को वैसे ही बताता हूं, जैसी वे हैं. पिछले 30 वर्षों में अमेरिका-भारत संबंध सबसे निचले स्तर पर हैं. ईरान में युद्ध छेड़ने की ट्रंप की नीति पूरी तरह विनाशकारी साबित हुई है. हमने अपने सहयोगियों के बिना, यूरोप, कनाडा या भारत से सलाह लिए बिना एकतरफा युद्ध छेड़ा और दुनिया में अराजकता फैला दी, इससे हमारी विश्वसनीयता को ठेस पहुंची है. इससे भारत में फ्यूल की कीमतों पर बहुत बुरा असर पड़ा है. डेमोक्रेट सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन के गलत फैसलों पर सच न बोलना असल में हकीकत से मुंह मोड़ना होगा. उन्होंने दावा किया कि अगली पीढ़ी को अमेरिका के पुनर्निर्माण और दुनिया भर में उसके टूटे संबंधों को सुधारने का दोहरा बोझ उठाना पड़ेगा.

‘दुनिया में संबंधों को फिर मजबूत करना होगा’

रो खन्ना ने कहा, ‘नई पीढ़ी को न केवल अमेरिका को दोबारा से मजबूत करना होगा, बल्कि हमें दुनिया भर में अपने संबंधों को भी फिर से मजबूत करना होगा.’ उन्होंने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सबसे खराब प्रेसिडेंट बताया.

खन्ना की आलोचना तब सामने आई, जब यूएसआईएसपीएफ के मानद सीनियर एडवाइजर अल मेसन ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों ने ‘ऐतिहासिक गति’ फिर से हासिल कर ली है.  उन्होंने इसका क्रेडिट भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को दिया. कहा कि गोर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद की.

वाशिंगटन में हुई USISF की 9वीं समिट

यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISF) की 9वीं समिट का आयोजन वाशिंगटन डीसी में 29 जून को किया गया. इसमें सरकार के सीनियर अफसर, बिजनेसमैन, पॉलिसी मेकर, शिक्षाविद, थिंक टैंक एक्सपर्ट और मीडिया के सदस्य द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रमुख मुद्दों और मौकों पर विचार-विमर्श करने के लिए मौजूद रहे.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग
समाचार

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान
समाचार

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

13 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

13 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

14 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India