लव कुश रामलीला कमेटी, लालकिला ग्राउंड के प्रेसिडेंट कुमार ने बताया लीला ग्राउंड में आज रामभक्तों का जनसैलाब कुछ ऐसा उमड़ा कि लीला ग्राउंड शाम से खचा खच भरना शुरू हो गया. अर्जुन कुमार के अनुसार इसकी वजह टिकट खिड़की पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड बना रही फिल्म हनुमान अंश के लोकप्रिय सिंगर सुनील लोधी और उनके बैंड के साथ साज एंड प्रखर बैंड द्वारा लाइव परफॉर्मेंस को देखने और सुनने के लिए ZEN G के साथ महिला, पुरुष, बच्चे एवं बुजुर्ग लीला ग्राउंड में कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही पहुंचे.
अर्जुन कुमार ने बताया आज लंका से सीता जी का अयोध्या आगमन, अग्नि परीक्षा , हनुमान भरत संवाद , राम जी के राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन हुआ। इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रभु श्री राम को तिलक कर राज्याभिषेक किया.

इसके बाद ग्राउंड के चारों और उमड़ी दर्शकों के हुजूम के बीच हनुमान भजन क्लबिंग की शुरुआत केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान, सांसद एवं सिंगर मनोज तिवारी के साथ पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की पुत्री स्वाति, फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया सहित कई गणमान्य अतिथि पहुंचे।
लाइव हनुमान भजन क्लबिंग की शुरुआत फेमस एंकर काव्या कुल्हाड़ी ने की मंच पर जैसे ही सिंगर सुनील लोधी अपनी टीम के साथ आए तो ग्राउंड में बैठे लोग सुनील लोधी के भजन “मैने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर नैया डार दई से गूंज उठा, इसके साथ लोधी ने अपने कई सुपर हिट भजन गाए।
मशहूर पति-पत्नी युगल साज एंड प्रखर ने अपने बैंड के साथ जब भजनों को अनोखे और अलग स्टाइल में पेश किया तो यहां मौजूद लाखों लोग म्यूजिक और आवाज के साथ झूमते नजर आए.
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान, मनोज तिवारी के साथ पूर्व राष्ट्रपति की बेटी स्वाति भी शामिल थी। जश्न के इस माहौल में ग्राउंड में हर कोई झूमता, गाता और थिरकता हुआ नजर आ रहा था।
लव कुश रामलीला कमेटी के महामंत्री सुभाष गोयल, चेयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य भूषण जैन, अखिल सिंगल, अंकुर गोयल सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, बृजमोहन गोयल, गौरव सुरी, प्रवीण सिंगल, संजय वर्मा, वीरू सिंधी, राजकुमार गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का शक्ति की प्रतीक श्री हनुमान जी का गदा भेंट कर सम्मानित किया गया|



