Loading...
Fri. Jul 3rd, 2026

सीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार (2 जुलाई 2026) को एक बड़ा बम धमाका हुआ। यह विस्फोट अल-हिजाज इलाके में स्थित पैलेस ऑफ जस्टिस (केंद्रीय कोर्ट) के पास एक व्यस्त कैफे में हुआ। इस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बल और राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, जांच जारी

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के गृह मंत्रालय ने बताया कि दमिश्क के अल-हिजाज इलाके में कैफे में हुए विस्फोट के बाद सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सबूत जुटाए जा सकें।

वहीं, सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में जान गंवाने वाले 5 लोगों और 10 घायलों को अल-मुज्ताहिद अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा एक अन्य घायल का इलाज सीरियन रेड क्रिसेंट अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जांच तेजी से जारी है। गवर्नर ने भरोसा दिलाया है कि शुरुआती जांच पूरी होने के बाद घटना की पूरी सच्चाई और धमाके के कारणों की जानकारी जल्द सार्वजनिक की जाएगी। फिलहाल किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *