Skip to content
Thursday, 22 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / आखिर क्यों जल रहा है मणिपुर? पढ़ें, हिंसा…
खबर ज़रा हटके

आखिर क्यों जल रहा है मणिपुर? पढ़ें, हिंसा में 50 से ज्यादा लोगों की मौत की क्या है वजह

मैतेई समुदाय के लोग राज्य के घाटी और मैदानी इलाकों में बसा हुआ है. इस समुदाय के लोग राज्य के 10 फीसदी भूभाग पर बसे हैं.  नई दिल्ली:  भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इन…

nav24news.com 31 July 2023, 1:18 pm
1 मिनट पढ़ें
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

मैतेई समुदाय के लोग राज्य के घाटी और मैदानी इलाकों में बसा हुआ है. इस समुदाय के लोग राज्य के 10 फीसदी भूभाग पर बसे हैं. 

नई दिल्ली: 

भारत का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इन दिनों जल रहा है. यहां बीते कई दिनों से हो रही हिंसा में अभी तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. राज्य में स्थिति को बिगड़ता देख केंद्र ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मणिपुर के लिए भेजा है. सेना और पैरामिलिट्री के 10 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती के बाद यहां हिंसक घटनाओं में थोड़ी कमी जरूर आई है. लेकिन इन सब के बीच सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिसके कारण यहां के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं और हिंसा तक करने पर उतारू हैं. हिंसा की वजह से मणिपुर में हालात इतने खराब है कि ऐहतियातन सरकार ने पूरे मणिपुर में इंटरनेट बंद करने का फैसला लिया है, साथ ही हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने का भी आदेश दिया जा चुका है.  हम आज आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर किस वजह से मणिपुर में बिगड़े हैं हालात और क्या है इस विवाद की मुख्य वजह…

क्या है मणिपुर में हिंसा की वजह 

मणिपुर में हिंसा के पीछे दो वजहें बताई जा रही हैं. पहली वजह है यहां के मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देना. मणिपुर में मैतेई समुदाय बहुसंख्यक वर्ग में आता है, लेकिन इन्हें अनुसचित जनजाति का दर्जा दे दिया गया है. जिसका कुकी और नागा समुदाय के लोग विरोध कर रहे हैं.कुकी और नागा समुदायों के पास आजादी के बाद से ही आदिवासी का दर्जा है. अब मैतेई समुदाय भी इस दर्जे की मांग कर रहा है जिसका विरोध कुकी और नागा समुदाय के लोग कर रहे हैं. कुकी और नागा समुदाय का कहना है कि मैतेई समुदाय तो बहुसंख्यक समुदाय है उसे ये दर्जा कैसे दिया जा सकता है. 

हिंसा की दूसरी वजह है, सरकारी भूमि सर्वेक्षण. राज्य की बीजेपी सरकार आरक्षित वन क्षेत्र खाली करवा रही है. आदिवासी ग्रामीणों से आरक्षित वन क्षेत्र खाली करवाया जा रहा है. और कुकी समुदाय सरकार के इस सर्वेक्षण और अभियान का विरोध कर रहा है. 

कैसे शुरू हुई हिंसा ? 

कुकी समुदाय के लोगों ने तीन मई को मैतेई समुदाय को मिलने वाले दर्जे और सरकार के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इसी प्रदर्शन में हिंसा शुरू हो गया. चार मई को जगह-जगह पर गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. चार तारीख को ही मैतेई और कुकी समुदाय के बीच ये झगड़ा शुरू हो गया. पांच मई को जब हालात खराब हुए तो वहां पर सेना पहुंची. इसके बाद 10 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. पांच मई की ही रात भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी मिथांग की भीड़ ने हत्या कर दी.  इनकी हत्या घर से निकालकर की गई.  

क्या कहते हैं जानकार

सुहास चकमा, डायरेक्टर, RRAG, ने इस हिंसा को लेकर NDTV से खास बातचीत की. उन्होंने इस दौरान कहा कि इस समय सबसे बड़ी दिक्कत है लोगों को बचाना. बहुत सी जगहें ऐसी हैं जहां लोग फंसे हुए हैं और सुरक्षा बल उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. राज्य में कानून व्यवस्था बेहद खराब है. सबसे ज्यादा दुख की बात है कि राज्य और केंद्र सरकार कोई भी बात ऐसी बात नहीं कर रहे हैं जिससे हिंसा को कम किया जाए. किसी समुदाय को कोई स्टेटस देने का भी एक तरीका है. उसे लागू किए बगैर किसी को भी स्टेटस देना गैरकानूनी होगा. सरकार को अभी चाहिए कि वो लोगों को समझाए कि अभी इस विषय पर कोई निर्णय नहीं हुआ है. बैगर निर्णय हुए ही ऐसी हिंसा कहीं से भी सही नहीं है. लेकिन कोई भी सरकार ये समझाने को तैयार नहीं है. सिर्फ सुरक्षा बल को भेजने भर से समाधान नहीं होगा. भले ही कुछ दिन के लिए हिंसा रुक जाए लेकिन लोगों को समझाना जरूरी है. मैंने पहले मैतेई और कुकी समुदाय के बीच ऐसी कोई हिंसा हुई हो. ये दुख की बात है कि सरकार इसे लेकर कुछ खास नहीं कर पा रही है. 

कौन है मैतेई समुदाय ? 

मैतेई समुदाय मणिपुर का सबसे आबादी वाला समुदाय है. इसे संविधान में अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं दिया गया है. ये मांग कर रहे हैं कि इन्हें अनुसूचित जाति का दर्जा दिया जाए. मैतेई समुदाय के लोग राज्य के घाटी और मैदानी इलाकों में बसा हुआ है. इस समुदाय के लोग राज्य के 10 फीसदी भूभाग पर बसे हैं. 

नागा, जोमी, कुकी और अन्य जनजातियां कौन हैं?

मणिपुर में नागा, जोमी, कुकी और अन्य जनजातियां, राज्य की कुल आबादी का आधा हिस्सा हैं. ये सभी जनजातियां इस बात का विरोध कर रही हैं कि मैतेई को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए. 

मैतेई संगठन STDCM की ये है दलील

मैतेई संगठन STDCM की ये दलील है कि अनुसूचित जनजाति दर्जे की मांग करना उनका संवैधानिक अधिकार है. स्थानीय समुदाय, हितों की संवैधानिक सुरक्षा चाहिए. हमारी बाकि जनजातियों के संसाधनों पर कब्जे की कोई मंशा नहीं है. हम मणिपुर के सबसे पुराने स्थानीय समुदाय हैं. हम अपने ही राज्य में बाहरी लोगों की तरह हो गए हैं. घाटी में रहने के लिए कोई भी आ सकता है. 1951 में इनकी आबादी थी 59 फीसदी जो 2011 में कुल आबादी का 44 फीसदी हो गई है. इनका कहना है कि 1901 में हमें मुख्य आदिवासी समुदाय माना गया था. जबकि 1931 में हमें हिंदू आदिवासी समुदाय माना गया. हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान है, भाषा है और हम इन्हें बचाने पर जोर दे रहे हैं. 1950 में हमें अनुसूचित जनजाति की लिस्ट से बाहर कर दिया गया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

https://www.jiosaavn.com/embed/playlist/1134548194

मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग गलत है. पर्वतीय जिलों के संसाधनों को छीनने की साजिश की जा रही है. हमारे अधिकार संविधान के अनुच्छेद 371सी के तहत सुरक्षित हैं. हमारे अधिकारी एमएलआर एंड एलआर एक्ट , 1960 के सेक्शन 158 के तहत भी सुरक्षित हैं. हमारा मानना है कि आदिवासियों की जमीन को गैर आदिवासियों को नहीं दी जा सकती है. मैदानों में रहने वाला मैतेई समुदाय पहले से ही काफी आगे है. मैतेई समुदाय राज्य के कुल आबादी के 60 फीसदी से ज्यादा है. ऐसे में मैतेई समुदाय को जनजाति का दर्जा मिला गलत होगा. 

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

nav24news.com

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब
समाचार

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

11 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई
समाचार

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग
समाचार

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर
समाचार

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले

अभी महत्वपूर्ण

कोलकाता भगदड़ के बाद दिल्ली की रामलीला में बढ़ाई गई सुरक्षा, 1 लाख दर्शक होते ही बंद होगा प्रवेश पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस पर बढ़ाई पाबंदी, 24 नवंबर तक नहीं मिलेगी राहत लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य अबू हाशिम की मौत, सीढ़ियों से गिरने का दावा क्या बेरोजगार बालिग बेटा माता-पिता से मांग सकता है गुजारा भत्ता? सुल्तानपुर फैमिली कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

5 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

1 week पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

लव कुश रामलीला के मंच पर सुनील लोधी की हनुमान भजन क्लबिंग में उमड़ा जन सैलाब

11 hours पहले
विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

विजयादशमी पर PM मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

2 days पहले
Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

Air India Express की फ्लाइट से टकराया पक्षी, 148 यात्री थे सवार; बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

2 days पहले
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा होगी और मजबूत, लगाए जाएंगे 7 निगरानी टावर; CRPF के जवान रखेंगे नजर

2 days पहले
दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

दिल्ली में सोलर पैनल लगवाने के लिए 19 दिनों में 77 हजार से ज्यादा आवेदन, सरकार उठाएगी 3 किलोवाट तक का खर्च

2 days पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India