Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / ज्ञानवापी में जारी रहेगा सर्वे, सुप्रीम कोर्ट का…
खबर ज़रा हटके

ज्ञानवापी में जारी रहेगा सर्वे, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के आदेश पर दखल देने से इनकार

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस स्तर पर दखल नहीं देंगे. हम एएसआई के आश्वासन के अनुसार ही चलेंगे. कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने…

nav24news.com 4 August 2023, 2:46 pm
1 मिनट पढ़ें
ज्ञानवापी में जारी रहेगा सर्वे, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के आदेश पर दखल देने से इनकार
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस स्तर पर दखल नहीं देंगे. हम एएसआई के आश्वासन के अनुसार ही चलेंगे. कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने आश्वासन दिया है कि कोई नुकसान नहीं होगा.

gyanvyapi mosque dispute

नई दिल्‍ली : 

सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में सुनवाई करते हुए सर्वे को हरी झंडी दे दी है. शीर्ष अदालत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर ज्ञानवापी में हो रहे सर्वे पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के एएसआई सर्वे के आदेश को बरकरार रखा है. साथ ही अदालत ने कहा कि सर्वे में पर्याप्त सेफगार्ड होंगे और सर्वे के दौरान खुदाई आदि का काम नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने संरक्षित क्षेत्र से बाहर ज्ञानवापी में सर्वे को हरी झंडी दी है. इस मामले में सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने फैसला दिया है. 

ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम इस स्तर पर दखल नहीं देंगे. हम एएसआई के आश्वासन के अनुसार ही चलेंगे. कोर्ट ने कहा कि एएसआई ने आश्वासन दिया है कि कोई नुकसान नहीं होगा. साथ ही कोर्ट ने कहा कि सर्वे में गैर-आक्रामक तरीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. सभी अंतरिम आदेश को चुनौती देने की जरूरत नहीं है. 

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में कहा कि ज्ञानवापी में कोई खुदाई का काम ना हो. एएसआई रिपोर्ट को ट्रायल कोर्ट में दाखिल करेगा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की मांग को ठुकराते हुए सर्वे रिपोर्ट को सीलबंद रखने से भी इनकार कर दिया है. 

इससे पहले, ज्ञानवापी मामले पर सुनवाई करते हुए मस्जिद कमेटी की ओर से हुजेफा अहमदी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट पहले से ही दो मामलों की सुनवाई कर रहा है. पहली याचिका मामले के सुनवाई योग्य होने को लेकर है. वहीं दूसरी याचिका सील एरिया में साइंटिफिक सर्वे की है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा चुका है. उन्‍होंने कहा कि हमें पूरी कार्रवाई पर ही आपत्ति है. 500 साल पुरानी मस्जिद में इस तरह सर्वे नहीं हो सकता है. 

CJI ने कहा कि हम मुख्य मुकदमे, जिसमें मुकदमे की वैधानिकता पर सवाल उठाए गए हैं, उस याचिका पर नोटिस जारी करते हैं. उन्‍होंने कहा कि अयोध्या में भी ASI ने सर्वे किया गया था. उन्‍होंने कहा कि जब हम मुकदमे पर सुनवाई शुरू करेंगे तो हम सभी पहलुओं पर सुनवाई करेंगे, लेकिन हम सर्वे के आदेश पर दखल क्यों दें? हम सारे मामले को खुला रखेंगे. CJI ने कहा कि आप हर फैसले को एक ही आधार पर चुनौती नहीं दे सकते हैं. CJI ने कहा कि सब पहलुओं पर सुनवाई करेंगे. आज की तारीख में केवल सर्वे की बात है. सर्वे होने दें. हम सेफ गार्ड भी देंगे ताकि इमारत को कोई नुकसान न हो. 

मस्जिद कमेटी की ओर से हुजेफा अहमदी ने सवाल किया कि जब याचिका के सुनवाई योग्य होने का मामला लंबित है तो सर्वे कैसे होगा. इस पर CJI ने कहा कि हम इमारत को लेकर सेफगार्ड देंगे. 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि एएसआई सर्वे का काम करेगा. बिना किसी भी तरह से इमारत को नुकसान पहुंचाए.  उन्‍होंने कहा कि जीपीआर सर्वे एक्सपर्ट करेंगे. वीडियोग्राफी आदि भी होगी और किसी भी तरह की तोड़फोड़ का काम नहीं होगा. बिना नुकसान पहुंचाए काम होगा. 

वहीं सीजेआई ने कहा कि हाईकोर्ट ने पहले ही ASI के आश्वासन को दर्ज कर लिया है कि कोई खुदाई या ऐसी कोई चीज नहीं होगी जो मस्जिद को नुकसान पहुंचाती हो, जैसे कोई ड्रिलिंग नहीं, ईंटों को काटना नहीं. एएसआई ने जो कहा है, हम उसे रिकॉर्ड करेंगे. 

वहीं जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि आपके बहस का मुख्य आधार सूट के लंबित होने का है, लेकिन यहां मामला सर्वे का है. ये सर्वे केवल एक रिपोर्ट की तरह है. क्या सर्वे से कोई ऐसी हानि हो सकती है जो ठीक न हो सके? सर्वे होने दीजिए और रिपोर्ट संबंधित अदालत में जमा होने दीजिए. अगर आपके पक्ष में फैसला जाता है तो ये सर्वे रिपोर्ट कागज का टुकड़ा रह जाएगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद कमेटी से पूछा कि आप सर्वेक्षण का विरोध क्यों कर रहे हैं? हम आपको आश्वस्त कर रहे हैं कि कोई नुकसान नहीं होगा. आप किसी अपूरणीय क्षति की आशा क्यों करते हैं? इस अभ्यास को पूरा होने दीजिए. हम एक प्रस्ताव भी बना सकते हैं. सर्वे होने दीजिए. एक रिपोर्ट तैयार की जाए और संबंधित न्यायालय को प्रस्तुत की जाए. इसे इस अदालत द्वारा अंतिम रूप से पूजा याचिका के सुनवाई योग्य होने  के तय होने के बाद ही खोला जाएगा. 

सीएम योगी के बयान का मुद्दा भी उठा 
मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के के बयानों का मुद्दा भी उठाया और कहा कि यह बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. अहमदी ने योगी के बयान का जिक्र किया और कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण बयान था, जब मामला लंबित है, तब यह बयान दिया गया. सरकार इसमें पार्टी नहीं है. हालांकि सीजेआई ने इस पर कुछ नहीं कहा. 

‘सर्वे किसी के अधिकार का हनन नहीं’ 
वहीं इस मामले में हिन्दू पक्ष की वकील माधवी दीवान ने कहा कि सर्वे किसी के अधिकार का हनन नहीं करेगा. दीवान ने कहा कि मुस्लिम पक्ष कहता है  कि यह हमारी कल्पना है. हमारे हाथ एएसआई सर्वे के बिना बंधे हैं. यह दोनों तरीकों से नहीं किया जा सकता है. एएसआई स्मारकों को संरक्षित करता है, इसलिए निश्चित रूप से वे इसे नुकसान नहीं पहुंचा सकते. वे इस बारे में बेहतर जानते हैं. एडवोकेट कमिश्‍नर की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे पक्ष ने इसमें भाग लिया है. चिन्ह और प्रतीक वहां स्पष्ट रूप से देखे गए हैं और इसलिए एक साइंटिफिक सर्वे किया जाना जरूरी है. 

मुकदमे की वैधानिकता को लेकर अगले हफ्ते सुनवाई 
इसके साथ ही  CJI ने कहा कि सूट की वैधानिकता को लेकर दाखिल मस्जिद कमेटी की याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की कॉपी दूसरे पक्ष को देने के लिए कहा है. वहीं अहमदी ने कहा कि हमनें निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक की भी मांग की है. श्रृंगार गौरी की पूजा की मांग वाली याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं इस पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई करेगा. साथ ही CJI ने कहा प्लेसेज ऑफ वरशिप एक्ट पर अभी सुनवाई नही करेंगे. 

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

nav24news.com

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

7 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

7 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

8 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

8 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

7 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

7 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

8 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

8 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

8 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India