Skip to content
Sunday, 6 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / Russia Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन हमले में तबाह…
खबर ज़रा हटके

Russia Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन हमले में तबाह हुआ रूस का एक और युद्धपोत, काला सागर से खींचकर बंदरगाह पर लाया गया

यूक्रेन ने काला सागर में एक और रूसी युद्धपोत पर हमले का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने बताया है कि यह हमला समुद्री ड्रोन के जरिए किया गया। यूक्रेन ने इस…

nav24news.com 4 August 2023, 3:34 pm
1 मिनट पढ़ें
Russia Ukraine War: यूक्रेनी ड्रोन हमले में तबाह हुआ रूस का एक और युद्धपोत, काला सागर से खींचकर बंदरगाह पर लाया गया
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

यूक्रेन ने काला सागर में एक और रूसी युद्धपोत पर हमले का दावा किया है। यूक्रेनी सेना ने बताया है कि यह हमला समुद्री ड्रोन के जरिए किया गया। यूक्रेन ने इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में समुद्री ड्रोन को तेजी से रूसी युद्धपोत की ओर बढ़ते दिखाया गया है।

कीव: यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने काला सागर में ड्रोन हमला कर एक रूसी युद्धपोत को क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह हमला रूसी बंदरगाह नोवोरोस्सिएस्क के पास किया गया है। नोवोरोस्सिएस्क काला सागर में रूसी निर्यात का एक प्रमुख केंद्र है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने अपने नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के हमले को नाकाम कर दिया है, जिसमें दो समुद्री ड्रोन शामिल थे, लेकिन उसने किसी नुकसान की बात स्वीकार नहीं की। लेकिन, यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस के सूत्रों का कहना है कि उसके ड्रोन ने रूसी युद्धपोत ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक पर हमला किया जिसमें उसे गंभीर क्षति पहुंची।

450 किग्रा डायनामाइट के साथ मारी टक्कर

बीबीसी ने यूक्रेनी सेना के हवाले से बताया कि एक समुद्री ड्रोन जो 450 किलोग्राम (992 पाउंड) डायनामाइट ले जा रहा था, वह रूसी युद्धपोत से टकरा गया। रूस ने घटना की अपनी रिपोर्ट में किसी नुकसान का जिक्र नहीं किया है। समुद्री ड्रोन छोटे और मानवरहित जहाज होते हैं, जो पानी की सतह पर या उसके नीचे काम करते हैं। यूक्रेनी सिक्योरिटी सर्विस की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो में ड्रोन को युद्धपोत की तरफ बढ़ते हुए दिखाया गया है, जिसे ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक माना जा रहा है। फुटेज में ड्रोन के जहाज से टकराने तक का घटनाक्रम कैद है। इसके बाद फीड ब्लैंक हो जाती है।

रूस के ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक युद्धपोत को जानें

ओलेनेगॉर्स्की गोर्न्याक रूसी नौसेना की काला सागर फ्लीट का एक लैंडिंग जहाज है। इसे समुद्र तट पर लैंडिंग के लिए उसके करीब एम्फीबियस फोर्स को लॉन्च करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि, इसका इस्तेमाल बंदरगाह पर कार्गो को डॉक करने और जल्दी उतारने में भी किया जाता है। इस तरह के हमले से दक्षिणी यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों को हथियार, गोला-बारूद और दूसरे सामानों की सप्लाई पहुंचाने में मुश्किलें आ सकती हैं, हालांकि, रूसी बेड़े पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है।

रूस ने नोवोरोसिस्क बंदरगाह को किया बंद

कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम के अनुसार नोवोरोसिस्क बंदरगाह ने हमले के बाद जहाजों की किसी भी आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कैस्पियन पाइपलाइन कंसोर्टियम बंदरगाह पर टैंकरों में तेल लोड करता है। दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन ने समुद्री ड्रोन के जरिए अब तक कम से कम 11 हमले किए हैं। इन हमलों में रूसी युद्धपोतों और सेवस्तोपोल में रूस के नौसैनिक अड्डे को निशाना बनाया गया था। यूक्रेन के रक्षा सूत्रों ने सीएनएन को बताया है कि जुलाई में क्रीमिया के केर्च ब्रिज पर हुए हमले में समुद्री ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया था।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

nav24news.com

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट
खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

12 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ
खबर ज़रा हटके

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

12 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

12 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम
खबर ज़रा हटके

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

PM मोदी के लिए बेल्जियम से आया खास तोहफा, भारत पहुंचने से पहले ही टूट गया चॉकलेट का इंडिया गेट

12 hours पहले
UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

UN का ‘Correct the Map’ प्रस्ताव मंजूर, 164 देशों ने किया समर्थन, भारत भी साथ

12 hours पहले
पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

पाकिस्तान के सैन्य ढांचे में बड़ा बदलाव, आसिम मुनीर को मिले तीनों सेनाओं के बड़े अधिकार

12 hours पहले
पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

पुतिन ने कीव पर 3 दिन हमले रोकने का दिया आदेश, अमेरिकी प्रतिनिधियों की रूस-यूक्रेन यात्रा के बीच बड़ा कदम

12 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

PM मोदी ने मेट्रो से किया सफर, SRCC के शताब्दी समारोह में हुए शामिल

12 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India