Skip to content
Monday, 24 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / रेलवे का बड़ा कदम! ट्रेनों की देरी पर…
समाचार

रेलवे का बड़ा कदम! ट्रेनों की देरी पर अब तुरंत होगा एक्शन, लॉन्च हुए नए ऐप

अब ट्रेनों के लेट होने या संचालन में किसी भी तरह की समस्या की जानकारी रेलवे अधिकारियों को तुरंत मिल सकेगी। इसके लिए साउथ कोस्ट रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन ने दो नए…

Priyanka Shaw 29 June 2026, 11:56 pm
1 मिनट पढ़ें
रेलवे का बड़ा कदम! ट्रेनों की देरी पर अब तुरंत होगा एक्शन, लॉन्च हुए नए ऐप
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

अब ट्रेनों के लेट होने या संचालन में किसी भी तरह की समस्या की जानकारी रेलवे अधिकारियों को तुरंत मिल सकेगी। इसके लिए साउथ कोस्ट रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन ने दो नए मोबाइल पंक्चुअलिटी मॉनिटरिंग ऐप लॉन्च किए हैं। इन ऐप की मदद से अधिकारी ट्रेनों की समय पर निगरानी कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर तुरंत फैसला ले पाएंगे। ये ऐप आम यात्रियों के लिए नहीं, बल्कि रेलवे के इंटरनल ट्रेन ऑपरेटिंग अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए हैं।

फिलहाल, इन ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। कामयाबी मिलने पर इसे रेलवे की ओर डिवीजन में भी शुरू किया जाएगा। साउथ कोस्ट रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप की सबसे बड़ी खूबी ही यह है कि यह हर ट्रेन की रियल टाइम लोकेशन वाइज जानकारी अपडेट करता रहता है।

मोबाइल पंक्चुअलिटी मॉनिटरिंग एप्लीकेशन देगा रियल टाइम जानकारी

जीपीएस आधारित इस ऐप से कंट्रोलर और रेलवे अधिकारी अब केवल ऑफिस और कंट्रोल रूम से ही ट्रेनों की सही स्थिति का पता लगाने पर मजबूर नहीं होंगे। बल्कि उनके मोबाइल फोनों पर उनकी डिवीजन में चल रहीं तमाम ट्रेनों की रियल टाइम जानकारी अपडेट होती रहेगी। इससे ट्रेनों के टकराने जैसी स्थिति भी नहीं बन सकेगी।

क्या है ऐप का नाम?

  • रेलवे ने बताया कि इनमें एक ऐप का नाम मोबाइल पंक्चुअलिटी मॉनिटरिंग एप्लीकेशन है। जिससे ट्रेनों की समयबद्धता की रियल-टाइम निगरानी संभव हो सकेगी। पहले ट्रेनों की आवाजाही की निगरानी ICMS वेब पोर्टल पर निर्भर थी। इसमें समस्या यह थी कि इसके लिए डेस्कटॉप एक्सेस, बार-बार ओटीपी (OTP) और कई स्क्रीन पर नेविगेट करने की जरूरत पड़ती थी। तब जाकर ट्रेनों की रियल टाइम जानकारी मिल पाती थी। लेकिन यह नया ऐप इन विभिन्न स्टेप को खत्म कर वन स्टेप सॉल्यूशन देता है। जिसमें ट्रेनों की टाइम के साथ रियल-टाइम निगरानी और अन्य संबंधित ऑफिसरों को तुरंत अलर्ट भेजेगा। इससे ट्रेनों के आपस में टकराने की खतरा खत्म होगा।
  • इसके अलावा स्टेशन-वार देरी के विश्लेषण के साथ ट्रेन के चलने की पूरी जानकारी भी इससे मिल सकेगी। दूसरा मोबाइल आधारित ऐप ट्रेन मैनेजरों और कंट्रोलर्स के लिए है। जिसका नाम ‘लेट ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम’ है। इससे ट्रेनों की आवाजाही, डिटेंशन (रुकावट) और परिचालन संबंधी टिप्पणियों को डिजिटल रूप से दर्ज किया जा सके। इससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की GPS-आधारित स्वचालित निगरानी, ट्रेनों के रुकने के समय की ऑटोमेटिक कैलकुलेशन, रियल-टाइम सिंक्रोनाइजेशन करते हुए इसकी जानकारी का कंट्रोल ऑफिस के साथ तत्काल तालमेल बैठाते हुए ट्रेनों के परिचालन को मजबूत करना होगा। इन ऐप से ट्रेनों के परिचालन संबंधित कई मामलों में खासी मदद मिल सकेगी।
यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह
समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग
समाचार

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

14 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त
समाचार

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

14 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान
समाचार

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

छतरपुर में 4 हाथ और 4 पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टरों ने बताई वजह

13 hours पहले
झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

झांसी में कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, तेज हवा से गिरे लोग

14 hours पहले
रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन 2026 पर सुबह ही बांधनी होगी राखी, जानें शुभ मुहूर्त

14 hours पहले
नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

नकली मावा खरीदने से बचें, इन आसान तरीकों से करें पहचान

14 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

होटल में तौलिए और बेडशीट अक्सर सफेद ही क्यों होते हैं? जानिए इसकी खास वजह

15 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India