Loading...
Thu. Jul 2nd, 2026

सुपरस्टार रजनीकांत(rajnikant) के फैंस का इंतजार अब खत्म हो गया है। फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट देते हुए इसकी रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि शाम 6 बजे फैंस के लिए एक खास सरप्राइज आने वाला है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “टाइगर शिकार पर वापस आ गया है। आज शाम 6 बजे।” इसके बाद से ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

मेकर्स ने एक वीडियो जारी करते हुए ‘जेलर 2’ की रिलीज डेट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “मेरा मूल सिद्धांत। ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

बता दें ‘जेलर 2’ की शूटिंग पहले ही खत्म हो चुकी है. अप्रैल 2026 को मेकर्स ने सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी और फैंस को बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस सीक्वल से उम्मीद है कि इसमें भी वही स्टाइल, मास अपील और जबरदस्त कहानी का मेल देखने को मिलेगा, जिसने पहले भी दर्शकों का दिल जीत लिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *