अगर आपको 6 जुलाई, सोमवार को बैंक जाना है, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। देश के कुछ राज्यों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह छुट्टी पूरे भारत में नहीं होगी, बल्कि केवल कुछ चुनिंदा राज्यों में ही लागू रहेगी।
ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य या शहर में बैंक की छुट्टी है या नहीं, इसकी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आखिर क्यों रहेंगे बैंक बंद
6 जुलाई 2026 को मिजोरम में MHIP Day यानी मिजो ह्मेइछे इंसुइखौम पावल दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर वहां की बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा. इन राज्यों में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.
वहीं आपको बता दें कि 6 जुलाई की बैंक छुट्टी पूरे भारत में लागू नहीं है. दिल्ली, मुंबई, नोएडा, चेन्नई, बेंगलुरु, लखनऊ, पटना और ज्यादातर राज्यों में बैंक सामान्य समय पर खुले रहेंगे.
ऑनलाइन बैंकिंग पुरी तरह रहेगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सेवाओं में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और कार्ड से लेनदेन पहले की तरह जारी रहेंगे. इसलिए पैसे भेजने, बिल भुगतान या कैश निकालने जैसे काम सामान्य रूप से किए जा सकेंगे.
