Skip to content
Saturday, 24 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / मुंबई में भारी बारिश से 10 लोगों की…
खबर ज़रा हटके

मुंबई में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। सोमवार (6 जुलाई 2026) को बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो…

Priyanka Shaw 6 July 2026, 2:32 pm
1 मिनट पढ़ें
मुंबई में भारी बारिश से 10 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। सोमवार (6 जुलाई 2026) को बारिश से जुड़े अलग-अलग हादसों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

वहीं, लोहगढ़ किले के पास हुए भूस्खलन में एक परिवार के मलबे में फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

भारी बारिश के कारण पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे और पुराना मुंबई-पुणे हाईवे एहतियातन बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद कई स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है, जबकि लगातार बारिश की वजह से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

हादसों में 10 लोगों की गई जान

बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों से दिल दहला देने वाली खबरें आ रही हैं. कुर्ला में एक सड़क किनारे बनी दुकान पर भारी-भरकम पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 63 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई. वहीं साकी नाका इलाके में जलभराव के कारण छिपा हुआ मैनहोल न दिखने की वजह से एक शख्स उसमें गिर गया और डूबने से उसकी जान चली गई.

एक बेहद दुखद हादसा चेम्बूर में हुआ, जहां एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके अलावा मीरा रोड-भायंदर इलाके में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति पर नारियल का पेड़ गिर गया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

प्रशासन की पाबंदी और चेतावनियों के बावजूद नवी मुंबई के खारघर में मौजूद पांडवकड़ा झरने पर गए दो युवक तेज बहाव में बह गए और उनकी भी मौत हो गई.

लोहगढ़ किले के पास पाटन गांव में हुए भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है, जहां एक परिवार के फंसे होने की खबर है. कोल्हापुर रेंज के आईजीपी रंजन कुमार शर्मा के मुताबिक राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. इस आपदा के कारण एक्सप्रेसवे के कनेक्टिंग लिंक पर टनल 2 के पास मलबा आ गया है और एक कंक्रीट का पिलर भी गिर गया है.

वहीं पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर कई जगहों पर पानी भर गया है. मावल और तामिनी घाट जैसे वैकल्पिक रास्तों पर भी बाढ़ जैसे हालात हैं, जिसके चलते दोनों बड़े शहरों के बीच का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है.

मौसम विभाग ने तड़के सुबह मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है. सुरक्षा के लिहाज से मुंबई महानगर क्षेत्र के सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रखे गए हैं. मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी आज होने वाली अपनी सभी परीक्षाओं को टाल दिया है, जिनकी नई तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी. सड़क के साथ-साथ रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु
खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

6 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील
खबर ज़रा हटके

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे
खबर ज़रा हटके

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
खबर ज़रा हटके

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 222 के पार; बारिश से मिल सकती है राहत
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

6 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

9 hours पहले
करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार में कौन-कौन सी चीजें हैं जरूरी? जानें शुक्र ग्रह और चंद्रमा से जुड़ी मान्यताएं

करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार में कौन-कौन सी चीजें हैं जरूरी? जानें शुक्र ग्रह और चंद्रमा से जुड़ी मान्यताएं

9 hours पहले
दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट

दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट

10 hours पहले
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल

10 hours पहले
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India