चीन के जिनजियांग शहर में गुरुवार (9 जुलाई) को एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 28 लोगों की मौत हो गई।
आग दोपहर करीब 12 बजे लगी, जिसके बाद बचाव और राहत कार्य तुरंत शुरू किया गया। चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत कार्यों की निगरानी के लिए विशेष टीम मौके पर भेजी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियानों में हर संभव प्रयास करने, घटना का कारण पता लगाने और जवाबदेही तय करने का निर्देश दिया है.
दोषियों को कड़ा सजा की बात शी जिनपिंग ने कही
शी जिनपिंग ने कहा, ‘दुर्घटना के कारण की जल्द से जल्द पहचान की जानी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.’
बता दें कि इमारत की निचली मंजिलों में आग भयंकर रूप से भड़क गई. उसी दौरान लोगों को खिड़कियों के पास और इमारत की छत पर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है. इमरजेंसी मंत्रालय ने कहा कि आग बुझाने, फंसे हुए लोगों की तलाश करने और घायलों का इलाज करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
