Fri. Jul 10th, 2026

बिहार सरकार ग्रेजुएशन पूरी कर चुकी छात्राओं को बड़ी आर्थिक मदद देने जा रही है। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र छात्राओं के बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि जल्द भेजी जाएगी।

सरकार ने इस प्रक्रिया की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जिन छात्राओं ने योजना की सभी शर्तें पूरी की हैं, उन्हें जल्द ही यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार,बिहार राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के बैंक खातों में यह राशि सीधे भेजी जाएगी। विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव वित्त विभाग को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद राशि जारी कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के तहत ग्रेजुएशन कर चुकी छात्राओं को एकमुश्त 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे उन्हें आगे की पढ़ाई और भविष्य की तैयारी में आर्थिक सहयोग मिल सके। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है। योजना का लाभ केवल निर्धारित पात्रता पूरी करने वाली छात्राओं को मिलता है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक,दिसंबर 2025 तक आवेदन करने वाली बिहार की छात्राओं के आवेदनों का सत्यापन लगभग पूरा हो चुका है। जांच के दौरान कुछ छात्राओं के आवेदन में त्रुटियां मिली थीं। ऐसे मामलों को संबंधित विश्वविद्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आवेदन के लिए आवश्यक documents क्या लगेगा

  • आधार कार्ड
  • स्नातक की मार्कशीट/डिग्री
  • बैंक पासबुक (आधार से लिंक)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करना होगा आवेदन ?

भविष्य के लिए आवेदन संख्या (Application ID) सुरक्षित रख लें, जिससे आवेदन की स्थिति ट्रैक की जा सके।

सबसे पहले योजना की आधिकारिक https://medhasoft.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।

यदि नया आवेदन कर रहे हैं तो पहले Registration करें।

लॉगिन करने के बाद मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना का चयन करें।

आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।

बैंक खाते और आधार संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *