Skip to content
Friday, 28 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 2…
समाचार

टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत; 4 घायल

कनाडा के टोरंटो शहर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायरिंग के बाद…

Priyanka Shaw 12 July 2026, 9:16 pm
1 मिनट पढ़ें
टोरंटो में स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान गोलीबारी, 2 लोगों की मौत; 4 घायल
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

कनाडा के टोरंटो शहर में एक स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान अचानक गोलीबारी हो गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही टोरंटो पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में पुलिस ने एक्टिव शूटर को लेकर अलर्ट जारी किया, लेकिन बाद में बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

पुलिस के मुताबिक, सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास आयोजित ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ स्ट्रीट फेस्टिवल के दौरान छह लोगों को गोली लगी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हमले के बाद पुलिस ने पहले तो एक्टिव शूटर के बारे में चेतावनी दी। हालांकि पुलिस ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। टोरंटो पुलिस ने बताया कि सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट और अर्लिंग्टन एवेन्यू के पास गोलीबारी के बाद 6 लोगों को गोली लगने के घाव मिले। वहां ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल चल रहा था।

जानकारी के मतुाबिक घटनास्थल पर पहुंचने के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने को कहा, जहां पर गोलीबारी हुई थी। बाद में पुलिस ने बताया कि स्थिति सुरक्षित है। हालांकि पुलिस ने यह भी कहा कि संदिग्ध या संदिग्धों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है। वहीं टोरंटो में लैटिनो-थीम वाले सांस्कृतिक उत्सव ‘साल्सा’ के पास वाले इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

फेस्टिवल में सामान बेचने वाली पैट्सी गुटिरेज ने बताया कि वह ग्राहकों को सामान दे रही थीं, तभी उन्होंने लोगों की एक बड़ी भीड़ को भागते हुए देखा। उन्होंने कहा, “हर कोई घबराने लगा और फिर हमने सामान देना बंद कर दिया। मुझे नहीं लगता कि इस तरह के कार्यक्रमों में ऐसी घटना होनी चाहिए।”

एक अन्य महिला वैलेरी रोड्रिगेज ने बताया कि शनिवार रात वह एक रेस्टोरेंट के पास बैठी थीं, तभी उन्होंने लोगों को चिल्लाते और भागते हुए देखा। उन्होंने कहा, “बहुत सारे लोगों ने… हमसे जमीन पर लेट जाने को कहा। हम डर गए क्योंकि हमें ठीक से पता नहीं था कि क्या हो रहा है।”

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मैं ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ फेस्टिवल में हुई इस बेमतलब की हिंसा से बहुत दुखी हूं, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और अन्य घायल हो गए।” उन्होंने कहा, “मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।”

लैटिनो-थीम का फेस्टिवल है ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’

बता दें कि AP के मुताबिक, यह फेस्टिवल लैटिनो-थीम वाला एक जश्न है, जिसमें लाइव लैटिन संगीत, डांस परफॉर्मेंस, खाना और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होती हैं। इस साल यह फेस्टिवल का 22वां संस्करण था।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा
समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

7 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर
समाचार

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम
समाचार

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी
समाचार

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

7 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

6 hours पहले
CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

6 hours पहले
Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

6 hours पहले
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

7 hours पहले
भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

7 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India