Skip to content
Friday, 28 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नया…
समाचार

पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नया नियम, फॉर्म-6 में अब माता-पिता की SIR जानकारी देना होगा जरूरी

नई दिल्ली: पहली बार वोटर बनने के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है। अब जो भी नया मतदाता फॉर्म-6…

Priyanka Shaw 12 July 2026, 10:25 pm
1 मिनट पढ़ें
पहली बार वोटर बनने वालों के लिए नया नियम, फॉर्म-6 में अब माता-पिता की SIR जानकारी देना होगा जरूरी
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

नई दिल्ली: पहली बार वोटर बनने के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए चुनाव आयोग ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में नया नियम लागू किया है। अब जो भी नया मतदाता फॉर्म-6 भरकर वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना चाहता है, उसे अपने माता-पिता से जुड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की जानकारी भी देनी होगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय यह घोषणा-पत्र भरना अनिवार्य होगा। अगर आवेदक यह जानकारी नहीं देता, तो उसका आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आयोग के अनुसार, यदि माता-पिता पिछली एसआईआर प्रक्रिया में शामिल रहे हैं तो आवेदक को उनके विधानसभा क्षेत्र, पोलिंग बूथ (पार्ट नंबर) और मतदाता सूची में दर्ज क्रमांक की जानकारी देनी होगी। यदि वे एसआईआर में शामिल नहीं थे तो इसका विकल्प चुनते हुए उनके नाम और यदि उपलब्ध हों, तो ईपीआईसी नंबर दर्ज करने होंगे।

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग का कहना है कि इससे नए मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में आसानी होगी और कई मामलों में अतिरिक्त दस्तावेजों की जरूरत भी कम पड़ेगी। आयोग ने यह भी दोहराया कि एसआईआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को शामिल करना और मृत, डुप्लीकेट, स्थानांतरित या विदेशी मतदाताओं के नाम हटाना है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विशेषज्ञों का कहना है कि फॉर्म-6, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और मतदाता पंजीकरण नियमों के तहत निर्धारित प्रारूप का हिस्सा है। ऐसे में इसमें बदलाव के लिए केंद्र सरकार की अधिसूचना और राजपत्र (गजट) में संशोधन आवश्यक होता है। अब तक ऐसा कोई संशोधन सार्वजनिक रूप से जारी नहीं हुआ है।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूतों ने भी एसआईआर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता जताई है, जिसे चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए पूरी प्रक्रिया को संवैधानिक और पारदर्शी बताया है।

क्या है नया नियम ?

अब पहली बार वोटर बनने के लिए ऑनलाइन फार्म-6 भरने वाले हर आवेदक को यह बताना होगा कि उसके माता-पिता पिछली एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया में शामिल थे या नहीं। यह जानकारी दिए बिना ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं होगा।

आवेदक को उनके विधानसभा क्षेत्र का नंबर, पोलिंग बूथ (पार्ट नंबर) और मतदाता सूची में दर्ज क्रमांक (सीरियल नंबर) भरना होगा।

यदि माता-पिता एसआईआर में शामिल नहीं थे तो क्या होगा? ऐसी स्थिति में आवेदक को संबंधित विकल्प चुनना होगा और माता-पिता का नाम तथा उपलब्ध होने पर उनका ईपीआईसी (वोटर आइडी) नंबर दर्ज करना होगा।

चुनाव आयोग ने यह बदलाव क्यों किया है? इस सवाल पर आयोग का कहना है कि इससे नए मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने में मदद मिलेगी और आवेदन के साथ अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी।

कानूनी विशेषज्ञों का तर्क है कि फॉर्म-6 का प्रारूप कानून के तहत तय है। इसमें किसी भी बदलाव के लिए केंद्र सरकार की अधिसूचना और राजपत्र में संशोधन जरूरी होता है। अब तक ऐसा कोई संशोधन सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।

18 वर्ष पूरे कर पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं को अब अपने या माता-पिता के पुराने एसआईआर रिकॉर्ड की जानकारी जुटानी पड़ सकती है। जिनके पास यह जानकारी नहीं होगी, उनके आवेदन की प्रक्रिया कैसे होगी, इस पर चुनाव आयोग ने अभी स्पष्ट निर्देश जारी नहीं किए हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा
समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर
समाचार

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम
समाचार

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी
समाचार

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

6 hours पहले
CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

6 hours पहले
Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

6 hours पहले
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

7 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India