Skip to content
Friday, 28 August 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय…
समाचार

मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक, सरकार बताएगी एजेंडा; विपक्ष उठाएगा बड़े मुद्दे

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले, यानी 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने…

Priyanka Shaw 12 July 2026, 4:34 pm
1 मिनट पढ़ें
मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक, सरकार बताएगी एजेंडा; विपक्ष उठाएगा बड़े मुद्दे
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले, यानी 19 जुलाई को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सरकार मानसून सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले अपने विधायी एजेंडे की जानकारी देगी। वहीं, विपक्षी दल उन अहम मुद्दों को सरकार के सामने रखेंगे, जिन्हें वे संसद के मानसून सत्र में उठाना चाहते हैं।

सर्वदलीय बैठक 19 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगी

संसद के हर सत्र से पहले होने वाली यह सर्वदलीय बैठक 19 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगी। केंद्र सरकार के पास इस बार कई अहम विधेयकों का एजेंडा है और मानसून सेशन में कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं।

मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की है आशंका

हालांकि, यह मानसून सेशन काफी हंगामेदार रहने की आशंका है। दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय में कई विपक्षी दलों में टूट और अंदरूनी कलह भी देखने को मिले हैं।

वहीं आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में भी उथल-पुथल मची हुई है। TMC के 20 सांसद, नेशनल सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने संसद के निचले सदन लोकसभा में ममता बनर्जी गुट के सांसदों से अलग बैठने की मांग की है। वहीं, टीएमसी के 3 राज्यसभा सांसद भी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP का दामन थाम चुके हैं।

इसी तरह, उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना UBT में भी एक और विभाजन देखने को मिला है। लोकसभा में UBT के 6 सांसद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की लीडरशिप वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। उससे पहले आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल हो चुके हैं।

मानसून सेशन 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा

माना जा रहा है कि विपक्ष, संसद के मानसून सेशन में NEET-UG पेपर लीक का केस समेत कई अहम मुद्दों को उठा सकता है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया था कि भारत सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों का मानसून सेशन बुलाने को मंजूरी दे दी है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक चर्चा, बहस और निर्णय के मकसद से यह सेशन 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा
समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर
समाचार

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम
समाचार

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी
समाचार

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले

अभी महत्वपूर्ण

चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की याचिका पर गुरुवार को होगी सुनवाई
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

किचन में चूहों के आतंक से हैं परेशान? इन आसान उपायों से करें घर से दूर

17 hours पहले
एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड रख सकता है? जानें RBI का नियम

1 day पहले
मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

मेलानोमा के इलाज में नई उम्मीद, मरीज के ट्यूमर के हिसाब से तैयार होगी mRNA थेरेपी

1 day पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली-NCR में जाम का झाम, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 KM लंबी वाहनों की कतार

5 hours पहले
CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

CISF Delhi Metro Security: 10 लाइनों पर 12 हजार से ज्यादा जवान, रोज 70 लाख यात्रियों की सुरक्षा

5 hours पहले
Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

Today 10 Big News: नेपाल में तबाही से लेकर अभिषेक बनर्जी विवाद तक, पढ़ें 27 अगस्त की 10 बड़ी खबरें

6 hours पहले
बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

बंगाल में अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर कार्रवाई, बिलबोर्ड हटाने पहुंची KMC टीम; कैमैक्स स्ट्रीट पर हंगामा

6 hours पहले
भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

भारत पर मंडरा रहा बड़ा बाढ़ खतरा: 2500 से ज्यादा ग्लेशियल झीलें संवेदनशील, 27 राज्य-UT जोखिम में

6 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India