Sun. Jul 12th, 2026

दक्षिण भारत की मशहूर दिग्गज प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का निधन हो गया है। उन्होंने 88 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इस खबर से पूरी दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और संगीत प्रेमियों के बीच शोक की लहर हैएस जानकी के निधन की खबर के बाद कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया

एस जानकी ने मैसूर में आखिरी सांस ली

एस जानकी ने कर्नाटक के मैसूर स्थित अपोलो अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। फिलहाल उनके निधन की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं, जिसके चलते 11 जुलाई 2026 को उन्होंने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया

इस खबर से दिग्गज गायिका के फैंस भी सदमे में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि एस. जानकी का करियर 6 दशक से ज्यादा लंबे समय तक चला और 2016 में उन्होंने फिल्म और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया। हालांकि, 2018 में उन्होंने फिर वापसी की और फिल्म ‘पन्नादी’ के लिए अपनी आवाज दी। संगीत जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 33 विभिन्न राज्य फिल्म पुरस्कार से नावाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *