Skip to content
Friday, 18 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा…
समाचार

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत हर महीने मिलेंगे ₹2,500

दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अपनी ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। नए नाम को सरकार की मंजूरी मिल गई है।…

Priyanka Shaw 13 July 2026, 6:25 pm
1 मिनट पढ़ें
रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा! ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के तहत हर महीने मिलेंगे ₹2,500
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दिल्ली की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने अपनी ‘महिला समृद्धि योजना’ का नाम बदलकर ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ कर दिया है। नए नाम को सरकार की मंजूरी मिल गई है।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार 28 अगस्त (रक्षाबंधन) के मौके पर इस योजना की शुरुआत कर सकती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मदद देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की सहायता से महिलाएं अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगी।

सरकार ने इस योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुँचाने के लिए एक पारदर्शी ढांचा तैयार किया है. योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएं आवेदन कर सकेंगी. हालांकि, इसके लिए दिल्ली सरकार ने तीन मुख्य शर्तें निर्धारित की हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य है. स्वच्छ छवि और चरित्र: योजना की पहली और सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि आवेदक महिला का कोई भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए. सरकार का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता को बढ़ावा देना है.

दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य

यह योजना केवल दिल्ली की स्थायी निवासियों के लिए है. आवेदक महिला का कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली का निवासी होना जरूरी है. इसके लिए उन्हें अपने निवास प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेजों को जमा करना होगा.

क्या होगी इनकम लिमीट ?

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने आय का दायरा तय किया है. आवेदन करने वाली महिलाओं के परिवार की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए. यह शर्त सुनिश्चित करेगी कि योजना का लाभ वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुँचे.

प्रशासन ने कसी कमर, पोर्टल पर शुरू होगा काम

नाम बदलने की आधिकारिक फाइल पास होने के बाद अब विभागों में हलचल तेज हो गई है. 28 अगस्त की डेडलाइन को देखते हुए अधिकारियों ने योजना का ड्राफ्ट और पोर्टल तैयार करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को पूरी तरह से डिजिटल और आधार से लिंक किया जाएगा, ताकि वेरिफिकेशन तुरंत हो सके.

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

दूर्वाष्टमी व्रत 2026: 18 सितंबर को करें दूर्वा और गणपति की पूजा, जानें महत्व और पौराणिक कथा

4 hours पहले
राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

राधा अष्टमी 2026: 18 सितंबर से शुरू होगी अष्टमी तिथि, जानें व्रत कब से रखना है

5 hours पहले
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर खास गिफ्ट, ‘आशीर्वाद का दीया’ सॉन्ग हुआ रिलीज

5 hours पहले
जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

जितिया व्रत 2026: 3 अक्टूबर को रखा जाएगा जीवित्पुत्रिका व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, पारण समय और कथा

5 hours पहले
संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

संतान सप्तमी 2026: संतान के सुख और कल्याण के लिए ऐसे करें शिव-पार्वती की पूजा

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India