Wed. Jul 15th, 2026

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया ने अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। भारत ने बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया।

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया।

पहले वनडे में इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतकों की बदौलत 258 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 46वें ओवर में 6 विकेट से बाजी मार ली. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. वह रिटायर्ड हर्ट हुए.

वहीं गेंदबाजी में चार विकेट लेने वाले अक्षर पटेल ने बल्ले से भी कमाल किया. अक्षर ने 57 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वाशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण 52 रन बनाए. दोनों भारत को मैच जिताकर नाबाद लौटे.

इंग्लैंड से मिले 259 रनों के लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों के विकेट जल्दी गंवा दिए थे. रोहित शर्मा ने 21 गेंद में 11 और विराट कोहली ने छह गेंद में सिर्फ पांच रन बनाए. 48 रनों पर भारत के दो विकेट गिर गए थे. इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने 109 रनों की शानदार साझेदारी की. गिर शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिखे. 

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर 53 गेंद में 35 रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं कप्तान गिल 75 गेंद में 80 रनों पर थे, तभी बैटिंग के दौरान उन्हें कमर दर्द उठा, और फिर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए. इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला. सुंदर ने 63 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल ने 52 गेंद में 57 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच 102 रनों की शानदार शतकीय पारी हुई. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *