Wed. Jul 15th, 2026

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने Ebix के चेयरमैन विकास गर्ग को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है।

विकास गर्ग को रायपुर ले जाया जा रहा है

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद ED ने ट्रांजिट रिमांड लिया है और अब विकास गर्ग को रायपुर ले जाया जा रहा है। उन्हें बुधवार को PMLA कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है।

हाल ही में ED ने विकास गर्ग, उनके परिवार के सदस्यों और उनके नियंत्रण वाली कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं। जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप से कमाया गया अवैध पैसा विकास गर्ग के स्वामित्व और नियंत्रण वाली कंपनियों में पहुंचाया गया। इसके बाद इन पैसों को कई कंपनियों के जरिए लेयरिंग (Layering) कर शेयर, सिक्योरिटीज और अन्य संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल किया गया।

बेटिंग एप से प्राप्त अवैध धन का इस्तेमाल

बता दें कि ED की जांच में यह भी सामने आया है कि विकास गर्ग Vikas Ecotech Limited, Vikas Lifecare Limited और Eraaya Lifespaces Limited के प्रमोटर हैं। एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग ने Eraaya Lifespaces Limited के माध्यम से EbixCash में 64% हिस्सेदारी हासिल की, जिसके लिए कथित तौर पर महादेव बेटिंग एप से प्राप्त अवैध धन का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल ED मामले में आगे की पूछताछ और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *