Skip to content
Saturday, 24 October 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / पाकिस्तान में बिजली संकट गहराया, शिक्षा विभाग के…
खबर ज़रा हटके

पाकिस्तान में बिजली संकट गहराया, शिक्षा विभाग के दफ्तरों में तीन हफ्तों से नहीं है बिजली

पाकिस्तान इन दिनों कई समस्याओं का सामना कर रहा है। आर्थिक चुनौतियों के बीच अब देश में बिजली संकट भी गहराता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत के…

Priyanka Shaw 17 July 2026, 10:05 pm
1 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान में बिजली संकट गहराया, शिक्षा विभाग के दफ्तरों में तीन हफ्तों से नहीं है बिजली
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

पाकिस्तान इन दिनों कई समस्याओं का सामना कर रहा है। आर्थिक चुनौतियों के बीच अब देश में बिजली संकट भी गहराता नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंध प्रांत के शिक्षा विभाग के कई बड़े सरकारी दफ्तरों में पिछले करीब तीन हफ्तों से बिजली नहीं है। इसके कारण ऑनलाइन सेवाएं, सरकारी कामकाज और लोगों से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी बिजली बिलों का भुगतान किया जा चुका है, इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई है।

बिजली न होने से विभाग का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बड़े कार्यालयों पर पड़ा है बुरा असर

सिंध प्रांत में जारी इस बिजली संकट का असर वहां के कई कार्यालयों पर साफ-साफ देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट की माने तो डायरेक्टोरेट जनरल कॉलेजेस सिंध हो, रीजनल डायरेक्टोरेट गवर्नमेंट कॉलेजेस सिंध, या फिर रीजनल डायरेक्टोरेट प्राइवेट स्कूल्स कराची ये स्कूल। इन सभी स्कूलों और कॉलेजेस के कार्यालय बिजली संकट की मार झेल रहे हैं। इतना ही नहीं कामकाज के समय में घंटों बिजली गुल रहने की वजह से सरकारी कामकाज पूरी तरह रुक गया है।

प्राइवेट स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रुक गया

बिजली न होने के कारण दफ्तरों के कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट और प्रिंटिंग मशीनें बंद पड़ी हैं। इसके चलते जनता से जुड़ी कई जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि प्राइवेट स्कूलों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रुक गया है, कंप्यूटर से बनने वाले सर्टिफिकेट जारी नहीं हो पा रहे हैं। इसके अलावा जनता की शिकायतों का निपटारा और सरकारी कॉलेजों में दाखिले से जुड़े काम लटक गए हैं।

8 घंटे की शिफ्ट में से केवल 3-4 घंटे मिल रही बिजली

अधिकारियों के मुताबिक, 8 घंटे की शिफ्ट में से केवल 3 या 4 घंटे ही बिजली मिलती है। आमतौर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे के बाद बिजली पूरी तरह काट दी जाती है। निरीक्षण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि बिलों का पूरा भुगतान करने के बाद भी बिजली कंपनी ‘के-इलेक्ट्रिक’ कोई सुनवाई नहीं कर रही है।

बता दें कि दफ्तरों की इमारत में बिजली न होने से पंखे और एसी बंद हैं। भीषण गर्मी और उमस के कारण कर्मचारियों का कमरों के अंदर बैठना नामुमकिन हो गया है, जिसके चलते वे बाहर खुले में बैठकर काम करने को मजबूर हैं।

दूसरी ओर, एडमिशन, स्कूल रजिस्ट्रेशन और दूसरे जरूरी काम से दफ्तरों के चक्कर काट रहे छात्र, माता-पिता, शिक्षक और स्कूल प्रिंसिपल घंटों इंतजार करने के बाद बिना काम कराए ही वापस लौटने को मजबूर हैं।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु
खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

6 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील
खबर ज़रा हटके

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे
खबर ज़रा हटके

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
खबर ज़रा हटके

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

2 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल दिल्ली-NCR में प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 222 के पार; बारिश से मिल सकती है राहत
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे CM शुभेंदु

6 days पहले
दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

दुर्गापूजा में VIP पास और टिकट से नहीं होगा पैसों का लेनदेन, सभी को समान दर्शन देने की अपील

1 week पहले
LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

LIC की 3 नई योजनाएं: पेंशन, हेल्थ इंश्योरेंस और कैंसर से मिलेगी सुरक्षा, जानें क्या होंगे फायदे

1 week पहले
भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

भारत में तेजी से घटी गरीबी, 12 साल में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

2 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

म्यांमार में 5.2 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

9 hours पहले
करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार में कौन-कौन सी चीजें हैं जरूरी? जानें शुक्र ग्रह और चंद्रमा से जुड़ी मान्यताएं

करवा चौथ 2026: सोलह श्रृंगार में कौन-कौन सी चीजें हैं जरूरी? जानें शुक्र ग्रह और चंद्रमा से जुड़ी मान्यताएं

9 hours पहले
दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट

दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने के नियम होंगे सख्त, पुराने मालिकों को भी लेना होगा ECC सर्टिफिकेट

9 hours पहले
दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल

दिल्ली में प्रदूषण रोकने के नियमों की अनदेखी, GRAP-1 लागू होने के बावजूद सड़कों पर फैली धूल

9 hours पहले
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की मौत; मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका

10 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India