Skip to content
Monday, 7 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / खबर ज़रा हटके / स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन, ट्रंप बोले-…
खबर ज़रा हटके

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन, ट्रंप बोले- यह अमेरिका की भी बड़ी जीत

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच के बाद…

Priyanka Shaw 20 July 2026, 10:01 pm
1 मिनट पढ़ें
स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन, ट्रंप बोले- यह अमेरिका की भी बड़ी जीत
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मैच के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो के साथ मिलकर स्पेन की टीम को वर्ल्ड कप ट्रॉफी सौंपी।

हालांकि चैंपियन स्पेन बना, लेकिन ट्रंप ने इस आयोजन को अमेरिका की भी बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने दिखा दिया है कि अमेरिका भी फुटबॉल से प्यार करने वाला देश है और भविष्य में भी ऐसा ही रहेगा।

पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि मेजबान देश के तौर पर उन्हें इस आयोजन की सफलता पर गर्व है। उन्होंने कहा, “दुनिया भर से लोग यहां आए और उन्होंने हमारे देश के प्रति अपना प्यार दिखाया।”

ट्रंप ने फाइनल मुकाबले को बेहद रोमांचक बताया और शानदार प्रदर्शन के लिए स्पेन की टीम की सराहना की। वह रविवार को खेले गए फाइनल मैच में राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर मरीन वन से स्टेडियम पहुंचे थे।

अमेरिका फिर से मेजबानी के लिए तैयार

राष्ट्रपति ट्रंप इस आयोजन की सफलता से इतने खुश हैं कि उन्होंने फीफा अध्यक्ष को अगला वर्ल्ड कप भी जल्द ही फिर से अमेरिका में कराने का सुझाव दे डाला है।

इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने मिलकर की थी। सख्त वीजा नियमों और कुछ देशों जैसे ईरान के फैंस पर पाबंदियों के कारण शुरुआत में सरकार की काफी आलोचना हुई थी।

टूर्नामेंट के दौरान तब विवाद खड़ा हो गया जब राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद फीफा अध्यक्ष को फोन लगा दिया। दरअसल, अमेरिकी खिलाड़ी फोलारिन बालोगुन को मिले ‘रेड कार्ड’ (मैच से बाहर करने का फैसला) से ट्रंप नाराज थे और उन्होंने इस फैसले की समीक्षा करने को कहा था।

फुटबॉल फैंस की तस्वीरें और वीडियो छा गए

शुरुआत में मानवाधिकार संगठनों और लोगों को डर था कि अमेरिका के कड़े नियमों के कारण फैंस को परेशानी होगी और टिकटों के दाम भी बहुत ज्यादा हैं। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़े, माहौल पूरी तरह बदल गया। सोशल मीडिया पर दुनिया भर से आए फुटबॉल फैंस की तस्वीरें और वीडियो छाए रहे, जहां वे अमेरिकी संस्कृति, वहां के खान-पान और मैचों का जमकर लुत्फ उठाते नजर आए। व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के मुताबिक, यह आयोजन केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने दुनिया को एक खूबसूरत सांस्कृतिक अनुभव भी दिया।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी
खबर ज़रा हटके

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी

44 minutes पहले
बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद
खबर ज़रा हटके

बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद

55 minutes पहले
रूस में पर्वतारोहियों पर टूटा हिमस्खलन, 11 की मौत और 6 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
खबर ज़रा हटके

रूस में पर्वतारोहियों पर टूटा हिमस्खलन, 11 की मौत और 6 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1 hour पहले
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबर ज़रा हटके

KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

11 hours पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

खबर ज़रा हटके

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी

सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, बोले- हादसे के बाद होती है बयानबाजी

44 minutes पहले
बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद

बंगाल में महाअष्टमी पर पहली बार शराबबंदी, सभी दुकानें और बार रहेंगे बंद

55 minutes पहले
रूस में पर्वतारोहियों पर टूटा हिमस्खलन, 11 की मौत और 6 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रूस में पर्वतारोहियों पर टूटा हिमस्खलन, 11 की मौत और 6 लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

1 hour पहले
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

11 hours पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

10 hours पहले
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

11 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India