Skip to content
Saturday, 19 September 2026 NAV24 NEWS • हिंदी न्यूज़
FacebookInstagramYouTube
Nav24News
  • समाचार
    • व्यापार
    • दुनिया
    • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
    • Matches
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके
लाइव
होम / समाचार / 22 जुलाई का मौसम: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों…
समाचार

22 जुलाई का मौसम: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क

देशभर में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14…

Priyanka Shaw 21 July 2026, 9:32 pm
1 मिनट पढ़ें
22 जुलाई का मौसम: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, IMD ने लोगों को किया सतर्क
SHARE Facebook X WhatsApp Telegram

देशभर में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई के लिए नया मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

IMD ने खासकर किसानों और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले मौसम का ताजा अपडेट जरूर देख लें।

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने (वज्रपात) की भी चेतावनी जारी की है। वहीं, दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा और आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही सिस्टम सक्रिय है, जिसकी वजह से कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है।

14 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 22 जुलाई को देश के 14 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। लोग बेवजह घर से बाहर न निकलें।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 22 जुलाई को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा भारी बारिश के चलते भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर अलीगढ़, मथुरा, आगरा, ललितपुर, झासी, महोबा, हमीरपुर, महोबा, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, लखनऊ में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

गया, बक्सर, सिवान, वैशाली, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

सरायकेला, पलामू, दुमका, हजारीबाग, साहेबगंज, बोकारो, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 22 जुलाई को देहरादून में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

चंबा, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा, मंडी, किन्नौर, सोलन,बिलासपुर और कुल्लू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 22 को मनाली का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

कारगिल, बारामूला, जम्मू, किश्तवाड़, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, बांदीपोरा और बडगाम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
कोलकाता, दुर्गापुर, जलपाईगुड़ी, बीरभूम, हावड़ा, नादिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, झारग्राम, उत्तर 24 परगना, नादिया, पश्चिमी मेदिनीपुर और कूच बिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 22 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

यह खबर शेयर करें
REPORTER / AUTHOR

Priyanka Shaw

NAV24 News की संपादकीय टीम से प्रकाशित रिपोर्ट।

लेखक की और खबरें →
MORE ON THIS STORY

संबंधित खबरें

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो
समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट
समाचार

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास
समाचार

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार
समाचार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले

अभी महत्वपूर्ण

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो चमोली में टनल हादसा, 3 मजदूरों की मौत; 16 लोगों का रेस्क्यू भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा विदेश मंत्रालय ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: नई SIT हुई सक्रिय, जल्द शुरू होगी जांच की समीक्षा
NAV24 NEWSROOM

महत्वपूर्ण जानकारी

हमारे बारे मेंNAV24 News और हमारी टीम संपर्क करेंसुझाव, खबर और प्रतिक्रिया प्राइवेसी पॉलिसीडेटा और गोपनीयता जानकारी डिस्क्लेमरप्रकाशन संबंधी जानकारी
NAV24 CONNECT

सोशल मीडिया पर जुड़ें

FacebookInstagramYouTube
Facebook@nav24newsofficial Instagram@nav24news YouTube@OfficialNav24news
SECTION WATCH

समाचार

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

VIDEO: मलबे में दबा छात्र, फिर भी फोन से लगाई मदद की गुहार; दिल्ली PG बिल्डिंग हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

2 weeks पहले
खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

खाटूश्याम जी मंदिर में 9 सितंबर को दर्शन बंद, 10 सितंबर सुबह फिर खुलेंगे पट

2 weeks पहले
जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

जन्माष्टमी के अगले दिन मनाई जाती है दही हांडी, जानें इसका महत्व और इतिहास

2 weeks पहले
जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

जन्माष्टमी पर बनाएं झटपट मथुरा के पेड़े, बिना मावे के 15-20 मिनट में होंगे तैयार

3 weeks पहले
LATEST

ताज़ा खबरें

पाकिस्तान के कोहाट में फिदायीन हमला, 20 लोगों की मौत का दावा; 57 घायल

पाकिस्तान के कोहाट में फिदायीन हमला, 20 लोगों की मौत का दावा; 57 घायल

4 hours पहले
दिल्ली में हनीट्रैप और किडनैपिंग का मामला, मुख्य आरोपी कपल समेत 6 गिरफ्तार

दिल्ली में हनीट्रैप और किडनैपिंग का मामला, मुख्य आरोपी कपल समेत 6 गिरफ्तार

4 hours पहले
बैंकॉक में गणेश जी को चढ़ाया गया ‘बबल टी’ का भोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बैंकॉक में गणेश जी को चढ़ाया गया ‘बबल टी’ का भोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

5 hours पहले
परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को रखा जाएगा व्रत, दशमी से ही शुरू करें तैयारी

परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को रखा जाएगा व्रत, दशमी से ही शुरू करें तैयारी

5 hours पहले
19 सितंबर को गणेश विसर्जन कर सकते हैं या नहीं? जानें सही दिन और पूजा की विधि

19 सितंबर को गणेश विसर्जन कर सकते हैं या नहीं? जानें सही दिन और पूजा की विधि

5 hours पहले
EXPLORE

कैटेगरी

समाचार विज्ञान और प्रौद्योगिकी खेल स्वास्थ्य ज्योतिष शहर और राज्य व्यापार अर्थव्यवस्था खबर ज़रा हटके
NAV24 NEWS

तेज़, स्पष्ट और जिम्मेदार हिंदी पत्रकारिता — बड़ी खबरें, राज्य, टेक, खेल और विश्लेषण एक पेशेवर डिजिटल न्यूज़रूम प्रस्तुति में।

FacebookInstagramYouTube

प्रमुख सेक्शन

  • समाचार
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • ज्योतिष
  • स्वास्थ्य
  • व्यापार
  • अर्थव्यवस्था
  • शहर और राज्य
  • खबर ज़रा हटके

हमारे बारे में

  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • प्राइवेसी पॉलिसी
  • डिस्क्लेमर

फॉलो करें

Facebook, Instagram और YouTube पर NAV24 News से जुड़ें और ब्रेकिंग अपडेट सबसे पहले पाएँ।

YouTube चैनल
© 2026 NAV24 NEWS. सर्वाधिकार सुरक्षित। Design by Sync Soft Solution • Web Design, Development & Digital Marketing Agency • Delhi NCR, India