Thu. Jul 23rd, 2026

तेलंगाना के कुमराम भीम आसिफाबाद जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार (22 जुलाई, 2026) सुबह मोबाइल फोन की बैटरी फटने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान निकाडी लोकेश के रूप में हुई है, जो चिंथलामनपल्ली मंडल के गुडेम गांव का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक, लोकेश अपने घर पर खेल रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल फोन की बैटरी को दांतों से काट लिया। अचानक बैटरी में जोरदार धमाका हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बैटरी के साथ छेड़छाड़ करना बेहद खतरनाक हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक, मोबाइल फोन की बैटरी में विस्फोट होने की वजह से नाबालिग लोकेश का चेहरा और उसका मुंह पूरी तरह से खराब हो गया. उसके पूरे चेहरे, आंख और माथे को छोड़कर, बुरी तरह खून बह रहा था और वह गंभीर घावों की वजह से लगातार चिल्ला रहा था, लेकिन उसके बैटरी फटने की वजह से उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

15 वर्षीय निकाडी लोकेश के साथ हुई घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव सदमे में हैं, जबकि उसकी मौत से परिवार में दुख का माहौल है. स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दुर्घटना के तरीके, बैटरी के प्रकार और अन्य मामलों की जांच शुरू कर दी है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *