Thu. Jul 23rd, 2026

सिंगर नेहा सिंह राठौर एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर चर्चा में हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक गाने गाती हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से सवाल पूछते हुए एक नया गाना गाया है। अपने गाने में उन्होंने छात्रों के प्रदर्शन और नीट पेपर लीक मामले का जिक्र किया है।

नेहा सिंह राठौर ने गाने के जरिए इन मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवाल उठाए हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

उनके गाने के बोल हैं, ‘नीट पेपर लीक के हिसाब मांगीला, धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला. एजुकेशन सिस्टम कामयाब मांगीला, लाठीचार्ज, पेपरलीक का हिसाब मांगीला, सरकारी घोटाला बेनकाब मांगीला.’

आगे उन्होंने गाने में कहा, ‘आपके बच्चे विदेश में पढ़ाई करते हैं और बाकी बच्चे लाठी खाकर दर्द में हैं.’ ये कहकर नेहा खूब हंसती हैं. नेहा का ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल है.

बता दें कि दिल्ली में इन दिनों स्टूडेंट प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वो नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधन इस्तीफा दें. बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इस प्रोटेस्ट को लेकर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं. बुधवार को सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण आंदोलन थाे लेकिन ये प्रोटेस्ट जब हिंसक हुआ तो काफी दुख हुआ. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *