Sat. Jul 25th, 2026

अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर कृष्णा की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह ने दोनों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी। आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कृष्णा और कश्मीरा की कई पुरानी और यादगार तस्वीरें शेयर कीं।

कश्मीरा शाह को बताया कृष्णा की सबसे बड़ी ताकत

एक्ट्रेस ने कश्मीरा शाह को कृष्णा की रक्षक बताते हुए लिखा, ‘आप दोनों का रिश्ता समय के साथ-साथ खास और मजबूत रिश्ता बन गया है. मुश्किल हो या अच्छा दिन, आप दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, जैसे भाभी कश्मीरा शाह कहती हैं कि वे कृष्णा को सबसे ज्यादा प्यार करती हैं. ये मैंने इन सभी सालों में अपनी आंखों से देखा है.

एक्ट्रेस आरती सिंह ने लिखा, ‘अगर कोई कृष्णा की तरफ उंगली भी उठाए, तो वे उसके लिए भी लड़ने को तैयार हो जाएंगी. वे सिर्फ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी रक्षक और उनकी पूरी दुनिया हैं और कृष्णा भी हर सिचूऐशन में उनके साथ खड़े रहते हैं. ये एक सच्चे रिश्ते की पहचान है. सबसे अच्छे कपल और दोस्त. भाई और भाभी को शादी की सालगिरह की ढेरों शुभकामनाएं. आप दोनों को  बहुत सारा प्यार.’

कृष्णा ने भी पत्नी को किया विश

एक्टर और कमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी इंस्टाग्राम के जरिए पत्नी कश्मीरा शाह को सालगिरह की बधाई दी. कृष्णा ने अपने स्टोरीज सेक्शन पर कश्मीरा शाह के मोंटाज वीडियो शेयर किए. इसमें उनके और कश्मीरा शाह के साथ बिताए गए यादगार पल शामिल हैं.

बता दें कि कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक ने सबसे पहले जुलाई 2013 में लास वेगास में एक गुप्त समारोह में शादी की थी. एक कॉमेडी शो के दौरान कृष्णा ने खुलासा किया था कि कश्मीरा शाह उन्हें अमेरिका के लॉस वेगास ले गईं और एक सुबह अचानक सरप्राइज देते हुए उनसे शादी कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *