कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को पूरे देश में कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है। पार्टी के मुताबिक यह मार्च शाम 6 बजे शुरू होगा और इसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। CJP ने अपने समर्थकों, छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों से इस कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।
साथ ही CJP ने सभी प्रतिभागियों से कानून का पालन करने, शांति बनाए रखने और अनुशासन के साथ मार्च में हिस्सा लेने की अपील की है। पार्टी ने देश के विभिन्न शहरों और राज्यों के लोगों से शाम 6 बजे कैंडल मार्च में शामिल होकर अपना समर्थन देने का अनुरोध किया है।

CJP ने कैंडल मार्च आयोजित करने की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार, 26 जुलाई 2026 को देशभर में कैंडल मार्च आयोजित करने की अपील की है. पार्टी ने लोगों से शाम 6 बजे अपने-अपने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्र होकर शांतिपूर्ण मार्च में शामिल होने का आग्रह किया है. पार्टी के अनुसार यह कार्यक्रम उन लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जो कथित पुलिस कार्रवाई और बल प्रयोग से प्रभावित हुए हैं. CJP ने छात्रों, अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है.
जारी अपील में कहा गया है कि सभी प्रतिभागी पहले शामिल होकर आयोजन को व्यवस्थित करें. छात्र संगठनों और अन्य समूहों से स्थानीय स्तर पर जरूरी अनुमति और व्यवस्थाओं के लिए कोऑर्डिनेट करने को कहा गया है.
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों से छात्रों की मांगों को सार्वजनिक रूप से पढ़ने और प्रभावित लोगों के प्रति समर्थन व्यक्त करने का आग्रह किया गया है. इसके बाद सभी लोग मोमबत्तियां जलाकर शांतिपूर्वक मार्च करेंगे. पार्टी ने कहा है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा. आयोजन से जुड़ी विस्तृत प्रक्रिया, आवश्यक सामग्री और ज्ञापन प्रारूप पार्टी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं. CJP ने लोगों से कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की है.
